आईपीएल 2026 को शुरू होने में कुछ ही दिन बाकी हैं। लेकिन टीमों के लिए चिंताएं बढ़ती ही जा रही हैं। खिलाड़ियों की चोट और अनुपलब्धता फ्रैंचाइज़ी के लिए बड़ा सिरदर्द बनी हुई हैं। दिल्ली कैपिटल्स भी इससे अछूती नहीं रही है। उनके भी कुछ प्लेयर चोटिल हैं, तो वहीं इस ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी को अभी एनओसी का इंतजार है। तो चलिए जानते हैं कि कौन हैं वो खिलाड़ी और क्या है पूरा माजरा?

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया से चल रही एनओसी के लिए बात

ऑस्ट्रेलिया के कई गेंदबाज चोट के चलते शुरुआती मुकाबलों में से बाहर हो गए हैं। दिग्गज लेफ्ट आर्म फास्ट बॉलर मिचेल स्टार्क को अभी क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की तरफ से एनओसी नहीं दी गई है। इसी बीच दिल्ली कैपिटल्स के हेड कोच हेमांग बदनी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि फ्रैंचाइज़ी लगातार क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के संपर्क में बनी हुई है और उनसे स्टार्क के एनओसी की बात की जा रही है।

यह भी पढ़ें: CSK के ‘हॉल ऑफ फेम’ में शामिल हुए दिग्गज, इन दो खिलाड़ियों को मिला खास सम्मान

उन्होंने आगे कहा कि, एक बार उनको एनओसी मिल जाए और फिर उसके बाद हम देखते हैं कि वो कब तक टीम को जॉइन कर सकते हैं। बता दें कि मिचेल स्टार्क दिल्ली कैपिटल्स की बॉलिंग के लीडर हैं।

पिछले सीजन दिल्ली कैपिटल्स ने स्टार्क को था ख़रीदा

पिछले सीजन दिल्ली कैपिटल्स ने मिचेल स्टार्क को 11.75 करोड़ रुपये की कीमत में खरीदा था। उन्होंने डीसी के लिए पिछले सीजन 11 मैचों की 10 पारियों में 26.14 की औसत से 14 विकेट लिए थे। इस दौरान उनका बेस्ट प्रदर्शन 5/35 का रहा और इकॉनमी 10.16 की रही थी।

यह भी पढ़ें: NZC का बड़ा फैसला! IPL की राह पर नई फ्रेंचाइजी लीग ‘NZ20’ का ऐलान

ऐसा रहा है मिचेल स्टार्क का आईपीएल करियर

वहीं अगर मिचेल स्टार्क के आईपीएल करियर की बात करें, तो अब तक लीग में उन्होंने 52 मैच खेले हैं, जिनकी 49 पारियों में 23.12 की औसत से 65 विकेट चटकाए हैं, जिसमें बेस्ट परफॉर्मेंस 5/35 का रहा। इस दौरान उन्होंने 8.61 की इकॉनमी से रन खाए हैं।

आईपीएल से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

आकाश अवस्थी स्पोर्ट्स डाइजेस्ट हिंदी में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में दो वर्षों का अनुभव रखते हैं। इससे पहले वे इंडिया न्यूज़ और स्पोर्ट्सविकी जैसे प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम कर चुके हैं। क्रिकेट, कबड्डी और अन्य खेलों की बारीकियों को गहराई से समझना और उन्हें आसान व रोचक अंदाज में पाठकों तक पहुंचाना उनकी खासियत है। खेल जगत के साथ साथ पॉलिटिक्स की हर हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है।

Leave A Reply

Exit mobile version