Friday, March 20

Mohammad Aamir: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर का कहना है कि वह साल 2026 में इंडियन प्रीमियर लीग में खेलने के योग्य हो जाएंगे। इसके आगे उन्होंने कहा कि इस बीच अगर उनको आईपीएल में खेलने का मौका मिलता है तो वह इसको गंवाना नहीं चाहेंगे।

Mohammad Aamir
Mohammad Aamir

इस बीच उन्होंने एक टीवी शो “हारना मना है” में कहा है कि, “अगले साल तक मेरी इसमें खेलने की संभावना बन रही है अगर ऐसा हुआ तो क्यों नहीं। मैं आईपीएल में खेलूँगा।” इस पूर्व तेज गेंदबाज की पत्नी नरजिस ब्रिटेन की नागरिक हैं, तभी तो उनको पूरी उम्मीद है कि उन्हें भी ब्रिटेन का पासपोर्ट मिल जाएगा। जिसके चलते हुए उनके आईपीएल में खेलने के सभी रास्ते खुल जाएंगे।

Mohammad Aamir
Mohammad Aamir

इसके अलावा जब एक शो को होस्ट करने वाले तबीश हाशमी ने आमिर से पूछा कि, “अगर वह आईपीएल में खेलते हैं तो तब उनकी पाकिस्तान में काफी आलोचना की जा सकती है, उस समय उनकी क्या प्रतिक्रिया रहने वाली है।” इस मौजूदा समय में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके आमिर ने कहा कि, “आईपीएल में पाकिस्तानी क्रिकेटरों के खेलने पर प्रतिबंध लगा दिया गया था। लेकिन फिर भी हमारे पूर्व क्रिकेटर कमेंट्री कर रहे थे और फ्रैंचाइज़ के कोच भी थे।”

Mohammad AamirMohammad Aamir
Mohammad Aamir

इस दौरान वह पाकिस्तान टीम के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी वसीम अकरम के बारे में बात कर रहे थे, जो उस समय कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) टीम के कोच थे। इसके अलावा वह रमीज रजा के बारें में भी बता रहे थे, जो इस लीग में कमेंट्री कर रहे थे। इसके आगे इस पूर्व स्टार तेज गेंदबाज आमिर ने कहा कि वह भारतीय दिग्गज विराट कोहली का काफी सम्मान करते हैं।

इसके अलावा साल 2016 में कोलकाता में खेले गए ट्वेंटी-20 विश्व कप मैच से पहले भारतीय महान खिलाड़ी विराट कोहली ने उनको बल्ला भी उपहार में दिया था। तब यह उनका उपहार आमिर को काफी पसंद भी आया था। इस बीच पूर्व पाकिस्तानी स्टार आमिर ने कहा कि, “विराट एक महान खिलाड़ी हैं और वह उनकी प्रतिभा की प्रशंसा करते हैं।” इसके आगे उन्होंने याद करते हुए कहा था कि, “जब विराट कोहली ने मुझे अपना बल्ला उपहार में दिया था तो तब मैं उनके इस एक्शन से काफी अभिभूत हो गया था।”

Mohammad Aamir
Mohammad Aamir

“इस बीच मैं हमेशा उनकी बल्लेबाजी का बहुत बड़ा प्रशंसक रहा हूं और वह मेरी गेंदबाजी के। क्यूंकि इस दौरान मैंने उनके बल्ले से कुछ अच्छी पारियां खेली हैं।” इसके आगे उन्होंने यह भी खुलासा किया था कि वह आईपीएल में आरसीबी के लिए खेलना पसंद करेंगे। इसके बाद इस शो के साथी अतिथि अहमद शहजाद ने कहा कि आमिर आरसीबी की किस्मत बदल सकते हैं और उन्हें अपना पहला आईपीएल खिताब दिला सकते हैं।

Mohammad Aamir
Mohammad Aamir

आईपीएल में खेलते हुए आरसीबी की टीम को अपनी गेंदबाजी की समस्या को ठीक करने के लिए इस समय आमिर जैसे स्टार तेज गेंदबाज की जरूरत है। वहीं इस मौजूदा समय में इस टीम के पास काफी अच्छी बल्लेबाजी यूनिट तो है, लेकिन उनकी समस्या हमेशा से ही एक यह रही है उनकी गेंदबाजी की। इस समय वह अगर आरसीबी टीम के लिए खेलते हैं तो यह टीम अपना पहला आईपीएल खिताब जीत सकती है।

Latest Cricket News in HindiLatest Football News in HindiLatest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा, खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरों पाने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version