Wednesday, March 18

ICC Champions Trophy Winners Team: इस समय आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 खेली जा रही है। इसका फाइनल मैच रविवार 9 मार्च को भारत और न्यूजीलैंड की टीमों के बीच खेला जाने वाला है। इसके बाद इस सत्र के विजेता का पता लगेगा। लेकिन इससे पहले ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम ने साल 2006 और 2009 में इसका खिताब जीता था। जबकि भारतीय क्रिकेट टीम ने साल 2013 में इस ट्रॉफी को पाने नाम किया था। इसके अलावा वह साल 2002 में श्रीलंका की टीम के साथ इसकी संयुक्त विजेता रही थी।

INDIAN CRICKET TEAM
INDIAN CRICKET TEAM

इस आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी को विश्व कप के बाद सबसे प्रतिष्ठित एकदिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट के रूप में जाना जाता है। इसको भी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ही आयोजित करती है। इस चैंपियंस ट्रॉफी क्रिकेट टूर्नामेंट के पहले संस्करण का आयोजन साल 1998 में बांग्लादेश में आयोजित किया गया था।

पहली चैंपियंस ट्रॉफी दक्षिण अफ्रीका ने जीती थी :-

उस समय यह आईसीसी टूर्नामेंट को नॉकआउट ट्रॉफी कहा जाता था। क्यूंकि उस समय यह प्रतियोगिता नॉकआउट फॉर्मेट में खेली गई थी। उस समय इसके फाइनल मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने वेस्टइंडीज को हराकर इसकी पहली चैंपियंस ट्रॉफी जीती थी।

AUSTRALIA CRICKET TEAM
AUSTRALIA CRICKET TEAM

उस समय इसके पहले कुछ संस्करण आईसीसी के सहयोगी सदस्य देशों में आयोजित किए गए थे ताकि इन क्षेत्रों में क्रिकेट खेल की लोकप्रियता को बढ़ाया जा सके। इसके बाद साल 2000 में यह टूर्नामेंट केन्या में आयोजित किया गया था। वहीं साल 2002 में इस टूर्नामेंट का नाम बदलकर चैंपियंस ट्रॉफी और मिनी विश्व कप रखा गया था। उस समय इस टूर्नामेंट के प्रारूप में कुछ बदलाव किया गया था। फिर साल 2002 के बाद से चैंपियंस ट्रॉफी में सभी टीमों ने राउंड-रॉबिन फॉर्मेट में मुकाबले खेले थे।

PAKISTAN CRICKET TEAM
PAKISTAN CRICKET TEAM

इनमें सेमीफाइनल और फाइनल जैसे नॉकआउट मैच शामिल किए गए थे। इसके बाद साल 2009 के संस्करण से केवल शीर्ष आठ ODI टीमें (जो आईसीसी रैंकिंग के आधार पर पहले से तय की गई कटऑफ तारीख तक योग्य होती हैं) ही चैंपियंस ट्रॉफी में भाग लेती हैं। तभी तो अब तक के इन आठ संस्करणों में से सात अलग-अलग टीमों ने यह खिताब हासिल किया है। इसके बारें में हम आपको यहां पर इसकी जानकारी दे रहे हैं।

indian cricket team
indian cricket team

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के अभी तक के इतिहास में ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम और भारतीय क्रिकेट टीम ही सबसे सफल टीमें रही हैं। क्यूंकि इन दोनों टीमों ने यह टूर्नामेंट दो बार जीता हुआ है। भारतीय टीम ने पहली बार साल 2002 में श्रीलंका क्रिकेट टीम के साथ संयुक्त विजेता के रूप में इस ट्रॉफी को जीतकर अपने नाम किया था।

Indian cricket team
Indian cricket team

उस समय बारिश होने की वजह से इस फाइनल मैच के दोनों दिनों को रद्द करना पड़ा था। इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया की टीम ने साल 2006 और 2009 में इस ट्रॉफी को जीता था। यही टीम अभी तक इस चैंपियंस ट्रॉफी को सफलतापूर्वक डिफेंड करने वाली एकमात्र टीम रही है। इसके अलावा न्यूजीलैंड, पाकिस्तान और वेस्टइंडीज की टीमों ने भी इस प्रतिष्ठित 50-ओवर टूर्नामेंट को एक-एक बार जीता है।

चैंपियंस ट्रॉफी विजेता टीमों की पूरी सूची इस प्रकार है :-

1998: दक्षिण अफ्रीका

2000: न्यूजीलैंड

2002: भारत और श्रीलंका (संयुक्त विजेता)

2004: वेस्टइंडीज

2006: ऑस्ट्रेलिया

2009: ऑस्ट्रेलिया

2013: भारत

2017: पाकिस्तान

Latest Cricket News in HindiLatest Football News in HindiLatest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा, खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरों पाने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version