Thursday, February 26

IPL 2025 मेगा ऑक्शन से पहले बाएं हाथ के बल्लेबाज Rinku Singh KKR के पहले रिटेंशन थे और वह लंबे समय से इस टीम के साथ जुड़े रहे हैं।

रिंकू सिंह को हाल ही में शुरू हुई विजय हजारे ट्रॉफी 2024-25 में उत्तर प्रदेश टीम का कप्तान बनाया गया है। वह पहली बार सीनियर लेवल पर किसी टीम की कप्तानी करने जा रहे हैं। हालांकि, जम्मू कश्मीर के खिलाफ 21 दिसंबर को खेले जाने वाले मुकाबले में वह कप्तान के रूप में सीनियर लेवल क्रिकेट में डेब्यू करने को तैयार थे, लेकिन वह मुकाबला बारिश के चलते बिना टॉस के ही रद्द हो गया।

क्या IPL 2025 में रिंकू सिंह करेंगे KKR की कप्तानी?

Will Rinku Singh captain KKR in IPL 2025?
Rinku Singh

कई सारे लोग यह अंदाजा लगा रहे हैं कि, रिंकू सिंह IPL 2025 में KKR की कप्तानी कर सकते हैं। फ्रेंचाइजी ने लंबे समय से उन पर भरोसा जताया है और उन्होंने मेगा ऑक्शन से पहले श्रेयस अय्यर और नीतिश राणा को भी रिलीज कर दिया।

अय्यर ने पिछले सीजन अपनी कप्तानी में KKR को चैंपियन बनाया था, जबकि राणा ने 2023 में टीम की कप्तानी की थी। इन दोनों अनुभवी खिलाड़ियों को रिलीज करने के बाद अब कोलकाता नाइट राइडर्स के पास कप्तानी के कुछ ही विकल्प बचे हैं, जिसमें रिंकू सिंह का नाम भी शामिल है।

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2024 में अच्छा प्रदर्शन करने के बाद अजिंक्य रहाणे का नाम भी कप्तानी के विकल्प के रूप में सामने आ रहा है, लेकिन शायद टीम के साथ लंबे समय से ना जुड़े रहने के चलते KKR उन्हें शायद कप्तानी की जिम्मेदारी ना सौंपे।

दूसरी ओर, रिंकू लंबे समय से कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ जुड़े रहे हैं और उन्होंने फ्रेंचाइजी के साथ वफादारी भी निभाई है। ऐसे समय जब उन्होंने अपने शानदार प्रदर्शन से अपना कद ऊंचा कर लिया था और शायद ऑक्शन में जाने के बाद उनकी कीमत भी बढ़ सकती थी, तो भी वह मात्र 55 लाख रुपये में फ्रेंचाइजी के साथ टिके रहे।

Will Rinku Singh captain KKR in IPL 2025?
Rinku Singh

इसके अलावा, व्यक्तिगत रूप से वह फ्रेंचाइजी के सह-मालिक शाहरुख खान द्वारा पसंद किए जाने वाले खिलाड़ियों में से एक हैं। कई इंटरव्यू में खुद रिंकू ने यह खुलासा किया है कि शाहरुख के साथ उनके रिश्ते कितने अच्छे हैं। इसके अलावा, वह फ्रेंचाइजी के सीईओ वेंकी मैसूर के भी बेहद करीब हो चुके हैं।

इन सभी चीजों के अलावा, रिंकू ने पिछले कुछ सालों में आईपीएल और अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेट में प्रभावशाली प्रदर्शनों के दम पर अपना नाम ऊंचा किया है। अब यह माना जाता है कि यदि रिंकू सिंह क्रीज पर खड़े हैं, तो कहीं से भी मैच का रूख बदल सकता है।

हालांकि, रिंकू सिंह के पास यूपी टी20 लीग 2024 में मेरठ मेवरिक्स के लिए कप्तानी करने का अनुभव है। उन्होंने 2024 में अपनी टीम को प्लेऑफ तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई थी। इस सीजन मेरठ की टीम चैंपियन भी बनी थी, लेकिन अन्तर्राष्ट्रीय मैचों के चलते रिंकू अंतिम कुछ मुकाबले नहीं खेल सके थे।

Will Rinku Singh captain KKR in IPL 2025?
Rinku Singh

यदि रिंकू सिंह विजय हजारे ट्रॉफी 2024-25 में बतौर कप्तान अच्छा प्रदर्शन करते हैं, तो वह कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान बनने की रेस में सबसे आगे होंगे। हालांकि, यह भी माना जा रहा है कि वेंकटेश अय्यर भी उनके कप्तानी के विकल्प हो सकते हैं, क्योंकि उन्होंने उन्हें 23.75 करोड़ रुपये में खरीदा है।

दूसरी ओर, KKR के हेड कोच चंद्रकांत पंडित घरेलू क्रिकेट में मध्य प्रदेश के हेड कोच हैं, जहां से वेंकटेश अय्यर खेलते हुए नजर आते हैं। ऐसी स्थिति में, चंद्रकांत का झुकाव वेंकटेश की ओर भी हो सकता है, लेकिन कई रिपोर्ट यह बता रहे हैं कि केकेआर टीम मैनेजमेंट में कई लोग रिंकू को कप्तान बनाने के पक्ष में हैं।

Latest Cricket News in HindiLatest Football News in HindiLatest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरें पाने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Neetish Kumar Mishra Sports Digest Hindi में Editor के रूप में कार्यरत हैं और खेल पत्रकारिता में गहरा अनुभव रखते हैं। क्रिकेट, टेनिस, फुटबॉल और अन्य खेलों की बारीकियों पर उनकी पकड़ बेहद मजबूत है।

Leave A Reply

Exit mobile version