IPL 2026 का 58वां मुकाबला पंजाब किंग्स (PBKS) और मुंबई इंडियंस (MI) के बीच हिमाचल प्रदेश  के धर्मशाला में स्थित एचपीसीए स्टेडियम में खेला जाएगा।

पहले बल्लेबाजी करने उतरी पंजाब किंग्स की टीम ने 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 200 रन का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया। इस बड़े स्कोर में प्रभसिमरन सिंह और अज़मतुल्लाह उमरज़ई का अहम योगदान रहा।

PBKS को मिला शानदार स्टार्ट

प्रभसिमरन सिंह और प्रियांश आर्य ने एक बार फिर टीम को तेज शुरुआत दिलाई। पिच पर तेज गेंदबाजों को काफी मदद मिल रही थी, लेकिन पंजाब के दोनों ओपनर्स ने शुरुआत से ही काउंटरअटैक करते हुए MI के गेंदबाजों पर दबाव बना दिया।

पावरप्ले में प्रियांश आर्य ने आते ही आक्रामक अंदाज अपनाया और शुरुआत से ही मुंबई के गेंदबाजों पर दबाव बना दिया। उन्होंने पहले ओवर से ही तेजी से रन बटोरने शुरू कर दिए और फील्डिंग रेस्ट्रिक्शन का पूरा फायदा उठाया। उनकी विस्फोटक बल्लेबाजी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि पंजाब किंग्स ने सिर्फ 5 ओवर और 2 गेंद में ही टीम का अर्धशतक पूरा कर लिया।

प्रियांश आर्य के आउट होने के बाद प्रभसिमरन सिंह ने शानदार आक्रामक बल्लेबाजी की जिम्मेदारी संभाली। उन्होंने अपनी पारी के दौरान बेहतरीन शॉट्स लगाए और मुंबई के गेंदबाजों पर लगातार दबाव बनाए रखा। प्रभसिमरन ने सिर्फ 32 गेंदों में 4 छक्कों और 6 चौकों की मदद से अहम 57 रन की तेजतर्रार पारी खेली।

मुंबई की गेंदबाजी यूनिट का हाल

मुंबई इंडियंस की ओर से गेंदबाजी में शार्दुल ठाकुर सबसे सफल रहे और उन्होंने चार विकेट अपने नाम किए। दीपक चाहर ने भी शानदार गेंदबाजी करते हुए दो बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा। वहीं, कॉर्बिन बॉश और राज बावा को भी एक-एक विकेट मिला, जिसकी बदौलत टीम ने विपक्षी बल्लेबाजी पर लगातार दबाव बनाए रखा।

आईपीएल से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

मैं हिंदी कंटेंट राइटर, SEO एक्सपर्ट और डिजिटल मीडिया स्पेशलिस्ट हूं। मुझे फीचर राइटिंग और सोशल मीडिया कंटेंट प्रोडक्शन में काफी दिलचस्पी है। मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ हिमाचल प्रदेश से एम.ए. इन जर्नलिज्म एंड न्यू मीडिया की पढ़ाई की है। अपने करियर की शुरुआत सिद्धिविनायक टाइम्स में जूनियर हिंदी कंटेंट राइटर के रूप में की और वर्तमान में ABC वर्ल्ड मीडिया में स्पोर्ट्स और गेमिंग कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Leave A Reply

Exit mobile version