Thursday, February 12

Irani Cup 2024: ईरानी कप 2024 में मुंबई के लिए खेलते हुए सरफराज खान ने 276 गेंदों में 221 रन बनाकर दोहरा शतक जड़ दिया है। यह उनका ईरानी कप (Irani Cup 2024) में मुंबई के लिए पहला दोहरा शतक है। इसके अलावा कप्तान अजिंक्य रहाणे ने भी 234 गेंदों में 97 रन बनाए। इसके चलते हुए अब मुंबई की टीम ने शेष भारत पर दबाव बना दिया है।

Irani Cup 2024 सरफराज खान ने जड़ा दोहरा शतक :-

अब अगले महीने से शुरू होने वाले भारतीय टीम के आस्ट्रेलिया दौरे से पहले अनुभवी केएल राहुल के लिये भी मुश्किलें खड़ी हो सकती हैं। क्यूंकि मुंबई के स्टार बल्लेबाज सरफराज खान अभी 276 गेंद में 221 रन बनाकर खेल रहे हैं। इसके अलावा वह 42 बार की चैंपियन मुंबई के लिए ईरानी कप में दोहरा शतक लगाने वाले इकलौते बल्लेबाज भी बन गए है।

Sarfaraz Khan
image source : X

ईरानी कप 2024 (Irani Cup 2024) में दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक मुंबई की टीम ने नौ विकेट खोकर 536 रन बना लिए थे। उनसे पहले ईरानी कप (Irani Cup 2024) में वसीम जाफर (विदर्भ), रवि शास्त्री, प्रवीण आमरे और यशस्वी जायसवाल (शेष भारत) के लिए दोहरा शतक बना चुके हैं। अभी हाल ही में इसी सप्ताह उनके छोटे भाई मुशीर सड़क दुर्घटना में घायल हो गए थे। अब उनको 16 सप्ताह के लिए क्रिकेट के खेल से बाहर होना पड़ा है।

Sarfaraz Khan
image source : X

अगर मुशीर खान चोटिल नहीं होते तो उनको भी इस (Irani Cup 2024) मुकाबले को खेलना था। वहीं सरफराज खान ने अपनी इस पारी में 25 चौके और चार छक्के लगाए। उनके अलावा मुंबई के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने भी टीम के लिए 234 गेंद खेलकर 97 रनों की पारी खेली। इस (Irani Cup 2024) मुकाबले में वह शतक से चूक गए। सरफराज खान का यह 15वां प्रथम श्रेणी शतक है। तभी तो अब उन्होंने भारतीय टेस्ट टीम में मध्यक्रम के लिए अपना दावा फिर पेश कर दिया है।

राहुल को सरफराज की चुनौती :-

Sarfaraz Khan
image source : X

भारतीय टीम के मध्यक्रम में सरफराज खान से अपनी जगह लेने में राहुल सफल तो हो गए थे। लेकिन खुद उनको भी पता है कि सरफराज की चुनौती उनके लिए कितनी बड़ी है। अभी कानपुर में हुए टेस्ट मैच में राहुल ने अच्छा प्रदर्शन किया था। वहीं सरफराज खान ने तनुष कोटियान के साथ मिलकर सातवें विकेट के लिए 183 रन की साझेदारी निभाई थी।

Latest Cricket News in HindiLatest Football News in HindiLatest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा, खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरों पाने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version