पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम पल्लेकेले में स्थित है। यह श्रीलंका के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम में से एक है।
पल्लेकेले इंटरनेशनल स्टेडियम स्टेडियम की स्थापना 2009 में हुई थी। जिसकी दर्शक क्षमता लगभग 35,000 है। यह श्रीलंका के कई ऐतिहासिक मैचों का गवाह बन चुका है। तो चलिए जानते हैं कि यहाँ कि पिच कैसी रहती हैं।
पल्लेकेले इंटरनेशनल स्टेडियम की बाउंड्री साइज़ और मुख्य जानकारी

- नाम: Pallekele International Stadium
- स्थान: पल्लेकेले, श्रीलंका
- स्थापना: 2009
- दर्शक क्षमता: लगभग 35,000
- पहला T20I मैच: 2011 (श्रीलंका बनाम ऑस्ट्रेलिया)
- पहला वनडे मैच: 2011 (न्यूज़ीलैंड बनाम पाकिस्तान)
- पहला टेस्ट मैच: 2010 (वेस्टइंडीज बनाम श्रीलंका)
- पवेलियन छोर: Hunnasgiriya End, Rikillagaskada End
- होम टीम: श्रीलंका, घरेलू टीमें
- क्यूरेटर: असिथा विजेसिंघे
- स्ट्रेट बाउंड्री: 70–75 मीटर
- स्क्वायर बाउंड्री: 77–80 मीटर
Pallekele International Stadium Pitch report
पल्लेकेले इंटरनेशनल स्टेडियम की पिच गेंदबाजों के लिए बहुत अच्छी मानी जाती हैं। यहाँ पर शुरुआती कुछ ओवरों में स्विंग देखने को मिलती हैं लेकिन उसके बाद यह विकेट धीमा होता जाता हैं।
Also Read: T20 World Cup 2026 में आर प्रेमदासा स्टेडियम, कोलंबो में खेले जाने वाले सभी मैचों का पूरा शेड्यूल
इस ग्राउंड पर स्क्वायर और सामने की बाउंड्री भी लम्बी हैं और गेंद स्लो आने के कारण बड़ी हिट्स लगाना काफी मुश्किल होता जाता हैं। जैसे जैसे मैच आगे बढ़ता जाता हैं पिच और धीमी होती जाती हैं इसलिए
रात के मुकाबलों में यहाँ ओस की भूमिका भी अहम होती है। क्योंकि दूसरी पारी में गेंद थोड़ी अच्छे से बल्ले पर आती हैं। इस वजह से टॉस जीतने वाली टीमें अक्सर पहले गेंदबाजी करने का फैसला करती हैं।
टॉस- टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी।
नई बॉल से बॉलर्स को थोड़ी स्विंग।
कटर्स और स्पिन गेंदबाजों को मदद।
गेंदबाजों के लिए मददगार पिच।
ओस- बड़ा फैक्टर।
एवरेज स्कोर- 156
1st इनिंग एवरेज स्कोर- 166
2nd इनिंग एवरेज स्कोर- 146
पल्लेकेले स्टेडियम में टी20 इंटरनेशनल में रिकॉर्ड
पल्लेकेले इंटरनेशनल स्टेडियम पर अब तक 30 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले गए हैं जिसमें 11 मुकाबले चेस करने वाली टीम ने और 15 मैच टोटल डिफेंड करने वाली टीम ने जीत दर्ज की हैं। इसके अलावा 4 मैच बारिश की वजह से रद्द हो गये हैं।
टोटल मैच- 30
टोटल चेज़ करने वाली टीम की जीत– 11
टोटल डिफेंड करने वाली टीम की जीत- 15
हाईएस्ट स्कोर- 263/3 ऑस्ट्रेलिया बनाम श्रीलंका
लोएस्ट स्कोर- 88/10 न्यूज़ीलैंड बनाम श्रीलंका
हाईएस्ट टोटल चेज़- 178/2 पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश
लोएस्ट टोटल डिफेंडेड- 133/10 श्रीलंका बनाम इंग्लैंड
Also Read: T20 World Cup 2026: सिंहलीज स्पोर्ट्स क्लब, कोलंबो पिच रिपोर्ट







