Thursday, February 12

T20 World Cup 2026: टी-20 विश्व कप 2026 में आज गुरुवार, 12 फरवरी को 16वां मुकाबला श्रीलंका क्रिकेट टीम और ओमान क्रिकेट टीम के बीच खेला जाएगा। इन दोनों टीमों के बीच आज यह मैच पल्लेकेले अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेला जाएगा। वहीं आज यह मैच ग्रुप-B का होने वाला है।

इसके अलावा अपने पहले मैच में ओमान की टीम को जिम्बाब्वे के खिलाफ 8 विकेट से हार मिली थी। जबकि दूसरी तरफ श्रीलंका की टीम ने अपना पहला मैच आयरलैंड की टीम के खिलाफ 20 रन से जीता था। इसके अलावा इस फॉर्मेट में ये दोनों टीमें पहली बार ही कोई मैच खेलने वाली हैं। आइए इस मैच से जुड़ी महत्वपूर्ण बातों पर भी एक नजर डाल लेते हैं।

आज ऐसी हो सकती है श्रीलंका की प्लेइंग इलेवन :-

श्रीलंका क्रिकेट टीम को ओमान टीम के खिलाफ खेले जाने वाले इस मैच से पहले एक बड़ा झटका लगा है। क्यूंकि इस टीम के स्टार स्पिन गेंदबाज वनिंदु हसरंगा चोटिल होने के कारण अब पूरे टूर्नामेंट से ही बाहर हो गए हैं। इसके चलते हुए अब उनकी जगह दूषण हेमंथा को खेलने का मौका मिल सकता है। इसके अलावा इस टीम की प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं होना चाहिए।

Sri Lankan cricket team
Sri Lankan cricket team

श्रीलंका की संभावित एकादश : पथुम निसांका, कामिल मिशारा, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), पवन रत्नायके, कामिंदु मेंडिस, दासुन शनाका (कप्तान), दुनिथ वेलालागे, दूषण हेमंथा, दुश्मंथा चमीरा, महेश तीक्षाना और मथीशा पथिराना।

आज इस संयोजन के साथ उतर सकती है ओमान की टीम :-

पहले मैच में ओमान क्रिकेट टीम की बल्लेबाजी काफी खराब रही थी। क्यूंकि तब यह पूरी टीम केवल 103 रन पर ही ऑलआउट हो गई थी। उस मैच में ओमान टीम का शीर्षक्रम पूरी तरफ से फ्लॉप रहा था। लेकिन आज के इस मैच में श्रीलंका की टीम के खिलाफ ओमान की टीम को अपने बल्लेबाजों से शानदार प्रदर्शन की उम्मीद रहेगी। इसके अलावा अनुभवी खिलाड़ी जतिंदर सिंह से भी आज एक अच्छी कप्तानी पारी की उम्मीद रहेगी।

Oman Cricket Team
Oman Cricket Team

ओमान की संभावित एकादश : जतिंदर सिंह (कप्तान), आमिर कलीम, हम्माद मिर्जा, वसीम अली, करण सोनावाले, जितेन रामानंदी, विनायक शुक्ला (विकेटकीपर), सुफयान महमूद, नदीम खान, शाह फैसल, शकील अहमद

ऐसा रहने वाला है आज पिच का मिजाज :-

पल्लेकेले क्रिकेट स्टेडियम की पिच आमतौर पर काफी संतुलित मानी जाती है। क्यूंकि यहां पर नई गेंद से गेंदबाजों को जरूर मदद मिलती है। इसके अलावा नजरें जमने के बाद यहां पर बल्लेबाजी करना काफी आसान हो जाता है। इसके बाद बल्लेबाज यहां पर बड़े-बड़े शॉट्स लगा सकता है।

Pallekele International Stadium Pitch Report
Pallekele International Stadium Pitch Report

जबकि जैसे-जैसे गेम आगे बढ़ता जाता है तो यह पिच धीमी होती जाती है और फिर स्पिन गेंदबाजों को मदद मिलनी शुरू हो जाती है। इसके अलावा यहां पर पहली पारी का औसत स्कोर 161 रन का रहा है। जबकि यहां पर 170 से ज्यादा रन का लक्ष्य भी चेज हुआ है।

कैसा रहने वाला है आज यहां का मौसम :-

श्रीलंका मौसम विज्ञान के अनुसार आज 12 फरवरी को कैंडी में बादल छाए रहेंगे। इसके चलते हुए आज यहां पर अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री रहने का अनुमान है। जबकि आज यहां पर बारिश होने की 65 प्रतिशत संभावना है। तभी तो आज के इस मैच में बारिश अपना खलल जरूर डाल सकती है।

कब और कहां देखें आप यह मैच :-

श्रीलंका क्रिकेट टीम और ओमान क्रिकेट टीम के बीच आज यह मुकाबला कैंडी के पल्लेकेले क्रिकेट स्टेडियम में सुबह 11 बजे से खेला जाएगा। इसके अलावा आप सभी इस मैच का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और जियोहॉटस्टार ऐप पर देख सकते हैं।

इन खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर रहेंगी आज नजरें :-

श्रीलंका के बल्लेबाज कुसल ने अपने पिछले 10 मैचों में खेलते हुए कुल 277 रन बनाए हैं। उनके अलावा कामिल ने भी 9 मैचों में खेलते हुए 137.83 की स्ट्राइक रेट से 255 रन बनाए हैं। जबकि ओमान के बल्लेबाज विनायक ने पिछले 9 मैचों में खेलते हुए 224 रन बनाए हैं।

Kusal Mendis
Kusal Mendis

उनके अलावा जतिंदर सिंह ने भी 6 मैचों में खेलते हुए 158 रन बनाए हैं। जबकि दूसरी तरफ गेंदबाजी में चमीरा ने 7 मैचों में खेलते हुए 13 विकेट लिए हैं। उनके अलावा सुफयान ने भी अभी तक 8 मैचों में खेलते हुए 15 विकेट झटके हैं। वहीं आज के इस मैच में इन सभी खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर भी सभी की नजरें रहेंगी।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version