Wednesday, March 11

2026 टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम का स्क्वाड घोषित कर दिया गया है। क्रिकेट फैंस इसे जानने के लिए बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। इस स्क्वाड में सबसे चौंकाने वाली बात ईशान किशन का नाम है। उन्हें टीम में शामिल करने का कारण उनका घरेलू क्रिकेट में शानदार फॉर्म बताया जा रहा है। खासकर हाल ही में सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2025 में कप्तान के तौर पर उनका बेहतरीन प्रदर्शन ध्यान में रखा गया। टीम के चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर ने भी कहा कि ईशान को टीम में शामिल करने का मुख्य कारण उनका हालिया अच्छा फॉर्म है।

ईशान किशन को टी- 20 वर्ल्ड कप स्क्वाड में जगह मिलने का कारण

Why Ishan Kishan got a place in Team India's T20 World Cup 2026 squad
Why Ishan Kishan got a place in Team India’s T20 World Cup 2026 squad

भारतीय टीम ने अपना टी20 वर्ल्ड कप स्क्वाड घोषित कर दिया है। इस बार टीम में विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन को भी शामिल किया गया है, जो करीब 750 दिन से टीम से बाहर थे। प्रेस कॉन्फ्रेंस में चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर से इस बारे में सवाल पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि ईशान लिमिटेड ओवर्स में टॉप ऑर्डर बल्लेबाजी करते हैं और उनका वर्तमान फॉर्म भी बहुत अच्छा है। इसके अलावा, ईशान पहले भी भारतीय टीम के लिए खेल चुके हैं। अगरकर ने कहा कि वर्ल्ड कप के लिए स्क्वाड बनाते समय हमें टॉप ऑर्डर में एक मजबूत विकेटकीपर-बल्लेबाज की जरूरत थी, और ईशान इस भूमिका के लिए सही विकल्प हैं।

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2025 में किया कमाल

Why Ishan Kishan got a place in Team India's T20 World Cup 2026 squad
Why Ishan Kishan got a place in Team India’s T20 World Cup 2026 squad

ईशान किशन को यह मौका पाने के लिए बहुत मेहनत करनी पड़ी। उन्होंने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2025 में शानदार खेल दिखाया। उनकी कप्तानी में झारखंड ने यह टूर्नामेंट जीत लिया है। इस दौरान ईशान ने 10 मैचों में 517 रन बनाए, औसत 57.44 और स्ट्राइक रेट लगभग 200 रहा। फाइनल मैच में उन्होंने 49 गेंदों में 10 छक्के और 6 चौके लगाकर 101 रन बनाए। इसी प्रदर्शन की वजह से झारखंड की टीम ने ट्रॉफी अपने नाम की।

2025 में ईशान किशन का टी20 प्रदर्शन

  • मैच: 24
  • पारियां: 23
  • रन: 871
  • बेस्ट स्कोर: 113*
  • शतक: 3
  • अर्धशतक: 3
  • औसत: 45.84
  • स्ट्राइक रेट: 176.31
  • चौके: 84
  • छक्के: 48

ईशान किशन का T20 इंटरनेशनल में अबतक का प्रदर्शन

अवधि मैच इनिंग्स नॉट आउट रन उच्चतम स्कोर औसत गेंदें स्ट्राइक रेट शतक अर्धशतक शून्य चौके छक्के
2021-2025 32 32 1 796 89 25.67 640 124.37 0 6 1 79 36

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

मैं हिंदी कंटेंट राइटर, SEO एक्सपर्ट और डिजिटल मीडिया स्पेशलिस्ट हूं। मुझे फीचर राइटिंग और सोशल मीडिया कंटेंट प्रोडक्शन में काफी दिलचस्पी है। मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ हिमाचल प्रदेश से एम.ए. इन जर्नलिज्म एंड न्यू मीडिया की पढ़ाई की है। अपने करियर की शुरुआत सिद्धिविनायक टाइम्स में जूनियर हिंदी कंटेंट राइटर के रूप में की और वर्तमान में ABC वर्ल्ड मीडिया में स्पोर्ट्स और गेमिंग कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Leave A Reply

Exit mobile version