Saturday, February 14

एशिया कप 2025 की शुरुआत यूएई में 9 सितम्बर से होनी है. इस टूर्नामेंट के लिए भारतीय चयन समिति आज यानी मंगलवार को टीम का चयन करेगी। हालाँकि उसके पहले ही टीम इंडिया को बड़ा झटका लग गया है. टीम के खिलाड़ी का एक्सीडेंट हो गया है जिसके चलते वो अब इस टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं ले पाएंगे।

विकेटकीपर ईशान किशन हुए चोटिल

Ishan Kishan
Ishan Kishan

बताते चलें, कि ये खिलाड़ी कोई और नहीं बल्कि टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन है. उनको ई बाइक चलाते समय चोट लग गयी थी. जिसके बाद उनके हाथ में चोट आयी है और उन्हें टाँके भी लगाने पड़े है. बीसीसीआई की मेडिकल टीम ने उन्हें आराम करने की सलाह दी है.

इस समय वो बैंगलोर के सेण्टर ऑफ़ एक्सीलेंस में रिहैब कर रहे है. एशिया कप के लिए उन्हें टीम में कंसीडर नहीं किया जा रहा था लेकिन चोट की वजह से वो दिलीप ट्रॉफी जैसे बड़े टूर्नामेंट से बाहर हो गए है.

चोट के चलते दिलीप ट्रॉफी से हुए बाहर

हालाँकि ईशान के अगले महीने तक फिट होने की सम्भावना है. क्योंकि उन्हें अगले महीने ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ होने वाली सीरीज के लिए टीम में मौका दिया जा सकता है. उनकी इस चोट ने उनसे दिलीप ट्रॉफी की कप्तानी छीन ली है और इसके साथ टीम इंडिया में कमबैक में भी रुकावट खड़ी कर दी है.

उनको इस घरेलू टूर्नामेंट में ईस्ट जोन का कप्तान बनाया गया था. हालाँकि अब उनके चोट के चलते बाहर होने की वजह से बंगाल के दिग्गज बल्लेबाज अभिमन्यु ईश्वरन को कप्तानी की जिम्मेदारी सौंपी गयी है.

साल 2023 से चल रहे है टीम इंडिया से बाहर

ईशान किशन साल 2023 के बाद से टीम इंडिया से बाहर चल रहे है. क्योंकि उन्होंने साउथ अफ्रीका दौरे में टीम मैनेजमेंट से जगह न मिलने को लेकर झगड़ा कर लिया था और दौरा बीच में ही छोड़कर वापस भारत आ गए थे.

उसके बाद उन्होंने घरेलू क्रिकेट भी खेलने से मना कर दिया था और उन्हें सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से भी बाहर कर दिया था. लेकिन घरेलू क्रिकेट में वापसी के बाद न सिर्फ उनकी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में वापसी का मौका दिया गया बल्कि अब टेस्ट स्क्वॉड में कंसीडर किया जा रहा था.

इंग्लैंड टेस्ट सीरीज में ऋषभ पंत के चौथे टेस्ट मैच में चोटिल होने पर उनके टीम में आने की समभावना थी लेकिन, चोट की वजह से उन्हें मौका नहीं दिया गया. एशिया कप के लिए उनको टीम में मौका मिलना मुश्किल था, क्योंकि आईपीएल में प्रदर्शन कुछ ख़ास नहीं था.

आईपीएल 2025 में ईशान का प्रदर्शन रहा था औसत

ईशान ने आईपीएल 2025 में 14 मुकाबले खेलते हुए 35.40 की औसत और 152 के स्ट्राइक रेट से 354 रन बनाये थे. इस दौरान उन्होंने 1 शतक और 1 अर्धशतक भी लगाया था.

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

आकाश अवस्थी स्पोर्ट्स डाइजेस्ट हिंदी में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में दो वर्षों का अनुभव रखते हैं। इससे पहले वे इंडिया न्यूज़ और स्पोर्ट्सविकी जैसे प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम कर चुके हैं। क्रिकेट, कबड्डी और अन्य खेलों की बारीकियों को गहराई से समझना और उन्हें आसान व रोचक अंदाज में पाठकों तक पहुंचाना उनकी खासियत है। खेल जगत के साथ साथ पॉलिटिक्स की हर हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है।

Leave A Reply

Exit mobile version