Thursday, February 19

जैक एडवर्ड्स क्रिकेट जगत के उभरते हुए स्टार खिलाड़ी हैं। दमदार बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं। एडवर्ड्स का अभी तक का क्रिकेट करियर काफी प्रभावशाली रहा है, क्योंकि उन्होंने खेल के विभिन्न प्रारूपों में तेजी से अपनी पहचान बनाई है। दाएं हाथ के बल्लेबाज और दाएं हाथ के मध्यम गति के गेंदबाज एडवर्ड्स ने बहुमुखी प्रतिभा और निरंतरता का प्रदर्शन करते हुए अपने साथियों के बीच एक अलग पहचान बनाई है। इस बार के ऑक्शन में SRH की टीम ने इन्हें 3 करोड़ रुपये में खरीदा है।

 व्यक्तिगत जानकारी ( Personal Information)

Jack Edwards biography, career details
Jack Edwards biography, career details
  • पूरा नाम: जैक एडवर्ड्स
  • बर्थ प्लेस: 19 अप्रैल 2000 (ऑस्ट्रेलिया )
  • उम्र: 25 वर्ष
  • बैटिंग स्टाइल: राइट-हैंड बैट
  • बॉलिंग स्टाइल: राइट- आर्म मीडियम फ़ास्ट
  • भूमिका: ऑलराउंडर
  • हाइट: 6 फीट 4 इंच (194 cm)
  • टीमें: वाशिंगटन, ऑस्ट्रेलिया अंडर-19, सिडनी सिक्सर्स, सनराइजर्स हैदराबाद

फिलहाल के शानदार प्रदर्शन की वजह से टीम ने उन्हें खरीदा

इन आँकड़ों के अनुसार जैक एडवर्ड्स (Jack Edwards) ने 2025 के सीज़न में हर फ़ॉर्मेट में शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन किया। टी20 मैच में पर्थ में सिक्सर्स बनाम स्कॉर्चर्स के खिलाफ जैक एडवर्ड्स ने नाबाद 46 रन बनाए और 1/22 का प्रभावी गेंदबाज़ी स्पेल डाला। फ़र्स्ट क्लास क्रिकेट में न्यू साउथ वेल्स की ओर से क्वींसलैंड के खिलाफ उन्होंने 95 रनों की बेहतरीन पारी खेली, साथ ही 1/16 और 1/28 के विकेट लिए।

तस्मानिया के खिलाफ 39* और 38 रन बनाकर उन्होंने निरंतरता दिखाई। वहीं विक्टोरिया के खिलाफ कठिन मुकाबले में 1/63 और 1/20 के साथ उपयोगी योगदान दिया। यह प्रदर्शन उनकी प्रतिभा और संतुलित ऑलराउंड क्षमता को दर्शाता है। इसी वजह से सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने उन्हें 5.3 करोड़ रुपये में खरीदा है।

करियर टाइमलाइन (Career Timeline)

  • टी20I डेब्यू: अभी नहीं हुआ
  • वनडे डेब्यू: अभी नहीं हुआ
  • फ़र्स्ट क्लास डेब्यू: अभी नहीं हुआ
  • लिस्ट A डेब्यू: वेस्टर्न कोलंबिया काउंसिल में न्यू साउथ वेल्स बनाम वेस्ट ऑस्ट्रेलिया- 18 सितंबर 2018
  • टी20 डेब्यू: सिडनी में सिक्सर्स बनाम स्कॉर्चर्स- 22 दिसंबर 2018

बैटिंग आंकड़े (Batting Stats)

बल्लेबाज़ी मैच (M) पारी (IN) नाबाद (NT) रन (R) गेंद (B) सर्वोच्च स्कोर (HS) शतक (100) अर्धशतक (50) चौके (4) छक्के (6) औसत (AVG) स्ट्राइक रेट (SR) कैच (CT)
T20 64 47 1 761 638 47 73 18 16.54 119.27 28
लिस्ट A 36 33 1 882 978 116 2 5 81 21 27.56 90.18 23
प्रथम श्रेणी (FC) 47 79 8 2183 4075 138 3 6 241 10 30.74 53.57 57

गेंदबाज़ी आँकड़े (Bowling Stats)

गेंदबाज़ी मैच (M) पारी (IN) गेंदें (B) ओवर (O) रन (R) विकेट (W) सर्वश्रेष्ठ पारी (BI) सर्वश्रेष्ठ मैच (BM) इकोनॉमी (ECO) औसत (AVG) स्ट्राइक रेट (SR) 4 विकेट 5 विकेट 10 विकेट हैट्रिक (HT)
T20 64 34 634 105.4 886 34 3/15 3/15 8.38 26.05 18.6
लिस्ट A 36 28 917 152.5 752 24 4/38 4/38 4.92 31.33 38.2 2
प्रथम श्रेणी (FC) 47 69 4859 809.5 2312 81 6/36 10/82 2.85 28.54 59.9 2 3 1

जैक एडवर्ड्स का खेलने का अंदाज़ और विशेषताएँ

एडवर्ड्स अपनी दमदार बल्लेबाज़ी के लिए जाने जाते हैं। उनका क्रिकेट सफ़र प्रेरणादायक रहा है, क्योंकि उन्होंने कम समय में खेल के अलग-अलग प्रारूपों में अपनी पहचान बनाई। वह दाएँ हाथ के बल्लेबाज़ और दाएँ हाथ के मध्यम गति के गेंदबाज़ हैं और उन्होंने अपनी बहुमुखी प्रतिभा तथा लगातार अच्छे प्रदर्शन से खुद को साबित किया है। उनका यह ऑलराउंड प्रदर्शन उन्हें खास बनाता है।

IPL 2026 से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

मैं एक हिंदी कंटेंट राइटर, SEO एक्सपर्ट और डिजिटल मीडिया स्पेशलिस्ट हूं। मुझे फीचर राइटिंग, ब्लॉगिंग और सोशल मीडिया कंटेंट प्रोडक्शन में काफी दिलचस्पी है। मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ हिमाचल प्रदेश से एम.ए. इन जर्नलिज्म एंड न्यू मीडिया की पढ़ाई की है। अपने करियर की शुरुआत सिद्धिविनायक टाइम्स में जूनियर हिंदी कंटेंट राइटर के रूप में की और वर्तमान में ABC वर्ल्ड मीडिया में फीचर राइटिंग और स्पोर्ट्स कंटेंट क्रिएशन और गेमिंग कंटेंट क्रिएशन पर कार्यरत हूं। कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ मैं वर्डप्रेस वेबसाइट पर ऑन-पेज और ऑफ-पेज SEO, ग्राफिक डिजाइन (कैनवा), और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में भी कुशल हूं।

Leave A Reply

Exit mobile version