Saturday, March 14

Google News Sports Digest Hindi

Jasprit Bumrah: इस समय भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में काफी शानदार फॉर्म में है। इसके चलते हुए उन्होंने (Jasprit Bumrah) ब्रिसबेन क्रिकेट ग्राउंड (गाबा) में खेले जा रहे मैच में ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी में 6 विकेट हासिल किए है। इसके अलावा उन्होंने खेलते हुए ऑस्ट्रेलिया की धरती पर अपने 50 विकेट भी पूरे कर लिए हैं। चलिए जानते है उनके ऑस्ट्रेलिया की धरती पर किए प्रदर्शन अब तक के प्रदर्शन के बारें में।

Jasprit Bumrah 50 टेस्ट विकेट वाले दूसरे भारतीय गेंदबाज बने :-

भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) ऑस्ट्रेलिया में 50 टेस्ट विकेट लेने वाले भारत के सिर्फ दूसरे गेंदबाज बने हैं। उनसे पहले यह कारनामा केवल पूर्व भारतीय कप्तान कपिल देव ही कर पाए हैं। अभी तक बुमराह ने ऑस्ट्रेलिया में 10 टेस्ट मैच खेले हैं।

Jasprit Bumrah Nominated For ICC Player Of The Month 
image source via getty images

इन मुकाबलों में खेलते हुए उन्होंने 17.82 की औसत के साथ 50 विकेट हासिल की हैं। इसके अलावा उन्होंने इसी दौरान 3 पारियों में 5 विकेट हॉल भी लिए हैं। जबकि पूर्व भारतीय कप्तान कपिल देव ने ऑस्ट्रेलिया में 11 टेस्ट मैचों में खेलते हुए 24.58 की औसत से 51 विकेट लिए थे।

ब्रिसबेन में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले भारतीय गेंदबाज :-

Jasprit Bumrah
image source via getty images

जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) ब्रिसबेन के मैदान पर एक पारी में सबसे बेहतर प्रदर्शन करने वाले भारतीय गेंदबाज भी बन गए है। क्यूंकि अब उन्होंने पूर्व भारतीय दिग्गज इरापल्ली प्रसन्ना (1968 में 6/104) का पिछला रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

SENA देशों में सर्वाधिक 5 विकेट हॉल वाले भारतीय बने :-

भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) अब SENA देशों (दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रलिया) में सबसे ज्यादा बार 5 विकेट हॉल लेने वाले भारतीय गेंदबाज भी बन गए हैं। यहां पर अब उन्होंने कपिल देव का रिकॉर्ड तोडा है।

Indian bowler: पर्थ टेस्ट मैच में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाजों के बारें में जानिए
image source via getty images

इस पूर्व भारतीय दिग्गज ने SENA देशों में 7 बार 5 विकेट हॉल लिए थे। इसके अलावा पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज इमरान खान ने भी SENA देशों में 8 बार 5 विकेट हॉल लेने का कारनामा किया था। वहीं एशिया के गेंदबाजों में पाकिस्तान के दिग्गज तेज गेंदबाज वसीम अकरम (11 बार 5 विकेट हॉल) पहले स्थान पर हैं।

ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में बनाए 445 रन :-

भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) की घातक गेंदबाजी के अलावा ऑस्ट्रलिया ने अपनी पहली पारी में 445 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया की टीम से बल्लेबाज स्टीव स्मिथ (101) और ट्रेविस हेड (152) ने शानदार शतक लगाए।

ICC Test ranking: आईसीसी की ताजा टेस्ट रैंकिंग में जसप्रीत बुमराह फिर बने नंबर-1 गेंदबाज, बल्लेबाजों में जायसवाल-कोहली को हुआ फायदा
image source via getty images

इसके अलावा बल्लेबाज एलेक्स कैरी ने भी 70 रनों की उपयोगी पारी खेली। वहीं भारत की तरफ से बुमराह के अलावा तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने 2 विकेट लिए है। जबकि गेंदबाज नितीश रेड्डी और आकाश दीप को 1-1 विकेट मिला। इसके अलावा इस मुकाबले में भारतीय स्पिनर रविंद्र जडेजा को कोई भी विकेट नहीं मिला।

Latest Cricket News in HindiLatest Football News in HindiLatest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा, खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरों पाने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version