टीम इंडिया घर में होने वाले वर्ल्ड कप के लिए तैयारी में जुटी हुई है, जिसके पहले वह वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलिया से वनडे सीरीज खेल रही है। लेकिन उसके पहले ही उन्हें बड़ा झटका लग गया है। स्टार प्लेयर जेमिमा रोड्रिगेस इस सीरीज से बाहर हो गई हैं और उनकी जगह पर टीम ने रिप्लेसमेंट भी ले लिया है। हालांकि उनके वर्ल्ड कप में खेलने को लेकर अभी कोई खतरा नहीं है। तो चलिए जानते हैं कि क्यों यह दमदार बल्लेबाज सीरीज से बाहर हो गई हैं।

वायरल इंफेक्शन के चलते बाहर हुई जेमिमा

Jemimah Rodrigues Ruled Out Of Third ODI Against Australia
Jemimah Rodrigues Ruled Out Of Third ODI Against Australia

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे मैच से पहले बीसीसीआई ने उनके बाहर होने की जानकारी दी। उसमें उन्होंने बताया कि टीम इंडिया की स्टार बल्लेबाज जेमिमा रोड्रिगेस वायरल इंफेक्शन और कमजोरी के कारण सीरीज के बाकी के बचे हुए 2 मैचों से बाहर हो गई हैं। उनकी जगह पर स्टैंडबाई में मौजूद तेजल हसब्निस को टीम के साथ जोड़ दिया गया है।

वर्ल्ड कप से पहले फिट होने की संभावना

फिलहाल भारतीय टीम मैनेजमेंट उम्मीद कर रही है कि जेमिमा वर्ल्ड कप के पहले फिट हो जाएंगी। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले मैच में उनका प्रदर्शन अच्छा नहीं था और वह सिर्फ 18 रन बनाकर आउट हो गईं थीं। ऐसे में फैंस को उनसे उम्मीद थी कि वह अगले मैच में बड़ी पारी खेलेंगी।

Also Read: कौन हैं नीरज कंवर? अपोलो टायर्स और टीम इंडिया जर्सी स्पॉन्सरशिप डील के असली हीरो

लेकिन, उनके चोटिल होने से टीम को झटका लगा है। वर्ल्ड कप के लिए उनका फॉर्म में होना बहुत जरूरी है। क्योंकि वह भारत की उन चुनिंदा खिलाड़ियों में से हैं जो बड़े मैचों में अच्छा करना और दबाव झेलना जानती हैं।

टीम इंडिया की स्टार बैटर जेमिमा रोड्रिगेस पिछले कुछ समय से लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं, जिसके कारण वह मुख्य बल्लेबाजों में से एक हैं और उनका चोटिल होना टीम के लिए बड़ा झटका है। भारतीय टीम ने चंडीगढ़ में खेले गए मैच में जीत दर्ज करते हुए सीरीज बराबर कर ली है।

तीसरे वनडे में खेलेगी जेमिमा की कमी

ऑस्ट्रेलिया को इस मैच में उन्होंने उनके वनडे के इतिहास की सबसे बड़ी हार दी है। इस मुकाबले में भारतीय टीम ने 102 रनों से जीत दर्ज की थी। सीरीज का आखिरी मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। दिल्ली में होने वाले मुकाबले में उनकी कमी खल सकती है। क्योंकि, पिछले मैच में स्मृति मंधना को छोड़कर बाकी कोई बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर पाया था।

हालांकि उनके कुछ दिनों में शुरू होने वाले वर्ल्ड कप के लिए फिट होने की संभावना जताई जा रही है। उनका टीम में खेलना बहुत जरूरी है, वरना टीम इंडिया का इस बड़े टूर्नामेंट में प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहने वाला है।

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

आकाश अवस्थी स्पोर्ट्स डाइजेस्ट हिंदी में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में दो वर्षों का अनुभव रखते हैं। इससे पहले वे इंडिया न्यूज़ और स्पोर्ट्सविकी जैसे प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम कर चुके हैं। क्रिकेट, कबड्डी और अन्य खेलों की बारीकियों को गहराई से समझना और उन्हें आसान व रोचक अंदाज में पाठकों तक पहुंचाना उनकी खासियत है। खेल जगत के साथ साथ पॉलिटिक्स की हर हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है।

Leave A Reply

Exit mobile version