Thursday, January 22

World Athletics Championship 2025 Final: वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 में भारत के स्टार भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा ने काफी शानदार थ्रो करते हुए फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। इस समय यह प्रतियोगिता टोक्यो में चल रही है। इसमें नीरज ने क्वालिफिकेशन राउंड में महज एक थ्रो करते ही फाइनल का टिकट हासिल कर लिया है। उन्होंने अपने पहले ही थ्रो में 84.85 मीटर दूर तक भाला फेंका था। इसके बाद उनको दूसरा थ्रो करने की जरूरत नहीं पड़ी। इसके बाद उन्होंने अपनी एनर्जी को फाइनल के लिए बचा कर रखा है।

अरशद नदीम ने भी फाइनल के लिए किया क्वालीफाई :-

इसके अलावा पाकिस्तान के स्टार भाला फेंक खिलाड़ी अरशद नदीम ने भी फाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया है। इस प्रतियोगिता में जहां नीरज चोपड़ा ग्रुप-ए में थे तो वहीं अरशद ने ग्रुप-बी में शामिल थे। इस टूर्नामेंट के क्वालिफिकेशन राउंड में अरशद की शुरुआत कुछ खास नहीं रही थी।

Arshad Nadeem
Arshad Nadeem

क्यूंकि अपने पहले थ्रो में वह 76.99 मीटर दूर तक ही भाला फेंक पाया था। लेकिन इसके बाद अपने आखिरी प्रयास में अरशद ने 85.28 मीटर दूर तक भाला फेंककर फाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया था। इसके बाद अब एक बार फिर से फाइनल में नीरज चोपड़ा और अरशद आमने-सामने होने वाले हैं।

इन खिलाड़ियों ने भी किया क्वालीफाई :-

इसके अलावा भारत के एक अन्य एथलीट सचिन यादव ने भी वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 के फाइनल में अपनी जगह बनाई है। जबकि जर्मनी के जूलियन वेबर और ग्रेनाडा के एंडरसन पीटर्स भी फाइनल में देखने को मिलेंगे।

Neeraj Chopra
Neeraj Chopra/Getty Images

वहीं पिछली बार जर्मनी के जूलियन वेबर के हाथों नीरज चोपड़ा को हार का सामना करना पड़ा था। लेकिन इस बार भारतीय स्टार खिलाड़ी की नजरें केवल गोल्ड मेडल पर ही रहने वाली हैं। इसके अलावा जूलियन वेबर ने अपने दूसरे थ्रो में 87.21 मीटर दूर तक भाला फेंककर फाइनल में अपनी जगह बनाई थी।

जानें कब, कहां देख सकते हैं फाइनल का लाइव टेलीकास्ट :-

Neeraj Chopra
image source via getty images

इस समय वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 टोक्यो में खेली जा रही है। इसका फाइनल मैच 19 सितंबर को टोक्यो के नेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। वहीं भारत के समयानुसार इस फाइनल का आगाज दोपहर 3 बजे से होगा। इसके अलावा इस वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 फाइनल को आप स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और जियोहॉस्टार पर भी देख सकते हैं।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version