Tuesday, February 3

IND vs ENG: भारत के खिलाफ खेले जा रहे ओवल टेस्ट मैच में इंग्लैंड के दिग्गज बल्लेबाज जो रूट ने टेस्ट क्रिकेट में एक और कीर्तिमान बना दिया है। इस मैच में उन्होंने भारतीय टीम के खिलाफ एक और शानदार शतक जड़ दिया है। इस मैच में वह 152 गेंद पर 105 रन की पारी खेलकर आउट हुए। इस पारी में उन्होंने 12 शानदार चौके भी लगाए। इसके अलावा रुट इस जारी टेस्ट सीरीज में इंग्लैंड के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी भी हैं। इसके बाद अब ओवल टेस्ट मैच में जो रूट ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में भी कीर्तिमान रच दिया है।

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में रुट ने रचा कीर्तिमान :-

इस ओवल टेस्ट मैच में इंग्लैंड के दिग्गज बल्लेबाज जो रूट ने 25 रन और बनाते ही वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में अपने 6000 रन पूरे कर लिए हैं। इसके चलते हुए अब वह WTC में 6000 रन बनाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए हैं।

Joe Root
Joe Root

वहीं उनसे पहले यह कारनामा किसी और बल्लेबाज ने नहीं किया है। इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया के स्टार बल्लेबाज स्टीव स्मिथ WTC में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में दूसरे नंबर पर हैं। उन्होंने WTC के 55 मैचों में कुल 4278 रन बनाए हैं।

WTC में 21 शतक लगा चुके हैं जो रूट :-

इंग्लैंड क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज जो रूट वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में खेलते हुए अभी तक 69 मैचों में 6000 से ज्यादा रन बना चुके हैं। वहीं इस दौरान उनके बल्ले से 21 शतक और 23 अर्धशतक भी आए हैं।

इस बीच उनका हाईएस्ट स्कोर 262 रन का रहा है। इसके अलावा भारत के खिलाफ ओवल में खेले जा रहे पांचवे टेस्ट मैच में जो रूट ने अपना 21वां शतक भी पूरा कर लिया है।

काफी शानदार फॉर्म में चल रहे हैं जो रूट :-

Joe Root
Joe Root

इंग्लैंड क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज जो रूट ने अभी तक अपनी टीम के लिए 158 टेस्ट मैच खेले हैं। इन मैचों में खेलते हुए उन्होंने कुल 13459 रन बनाए हैं। इस बीच उनके बल्ले से 39 शतक और 67 अर्धशतक आए हैं। भारत के खिलाफ ओवल टेस्ट मैच में यह उनका टेस्ट करियर का कुल 39वां शतक भी था।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version