एशेज क्रिकेट की सबसे पुरानी और प्रतिस्पर्धी राइवलरी है। दोनों टीमें इसे जीतने के लिए अपनी पूरी जान लगा देती हैं। हालाँकि पिछले कुछ सालों से यह सीरीज और भी ज्यादा कॉम्पिटिटिव होती जा रही है। लेकिन ऑस्ट्रेलिया में होने वाली सीरीज काफी एकतरफ़ा सी होती जा रही हैं और वे आसानी से मैच और सीरीज अपने नाम कर लेती हैं।
रूट के ऊपर निर्भर है इंग्लिश बल्लेबाजी

इस बार एशेज सीरीज के लिए इंग्लिश टीम ऑस्ट्रेलिया पहुँच चुकी है और उनका सपना इस बार न सिर्फ मैच जीतने का होगा बल्कि सीरीज भी अपने नाम करने का होगा। इंग्लिश टीम की बल्लेबाजी और गेंदबाजी पिछले कुछ दौरों में अच्छी लग रही है फिर भी उनकी सारी उम्मीदें जो रूट पर रहेंगी। क्योंकि वे काफी अनुभवी बल्लेबाज हैं और उनका रिकॉर्ड भी ठीक है। तो चलिए जानते हैं कि रूट का एशेज में रिकॉर्ड कैसा है।
एशेज में इस बार इंग्लिश टीम भले ही अंडरडॉग हो लेकिन ऑस्ट्रेलिया उन्हें हल्के में लेने की भूल नहीं करेगा। क्योंकि, बेन स्टोक्स और ब्रेंडन मैकुलम ने जब से कप्तानी और कोचिंग संभाली है तब से ही उनका मुख्य लक्ष्य एशेज को जीतना है। उन्होंने जितने भी प्रयोग और फैसले लिए हैं, वो सब इसी सीरीज को ध्यान में रखकर लिए गए हैं।
एशेज में रूट का रिकॉर्ड है ठीक
इंग्लिश टीम ऑस्ट्रेलिया पहुँच चुकी है और इस बार उनका स्क्वॉड पिछली बार की तुलना में काफी बैलेंस्ड लग रहा है। उनके बल्लेबाज काफी समय से एक साथ खेल रहे हैं और उनका रिकॉर्ड भी शानदार है, लेकिन ऑस्ट्रेलियाई परिस्थितियाँ बड़े से बड़े बल्लेबाजों के लिए चैलेंज लेकर आती हैं और अभी भी मुश्किल कंडीशन में उनकी बल्लेबाजी कुछ खास नहीं कर पाई है। इसलिए उनकी बल्लेबाजी की पूरी नींव जो रूट के ऊपर टिकी हुई है।
जो रूट ने एशेज में 34 मैच खेले हैं, जिसमें 40.46 की औसत से 2428 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 4 शतक और 18 अर्धशतक भी लगाए हैं, और उनका बेस्ट स्कोर 180 है। उनके ये आंकड़े अच्छे हैं।
ऑस्ट्रेलियन कंडीशन में रूट के आंकड़े हैं साधारण
हालाँकि यह एशेज के ओवरऑल स्टैट्स हैं। क्योंकि इस बार यह टेस्ट सीरीज ऑस्ट्रेलिया में खेली जा रही है, तो वहाँ की कंडीशन में उनके आंकड़े देखें, तो पूर्व इंग्लिश कप्तान ने ऑस्ट्रेलिया में 14 मैचों में 35.68 की एवरेज से 892 रन बनाए, जिसमें 9 हाफ सेंचुरी शामिल हैं। ऑस्ट्रेलियाई कंडीशन में वे कभी भी शतक नहीं लगा पाए हैं और उनका औसत भी कुछ खास नहीं है।
इसलिए उनके लिए यह दौरा काफी महत्वपूर्ण होने वाला है। उनके लिए अच्छी बात यह है कि पहले मैच में ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस चोट के चलते नहीं खेल रहे हैं और वे काफी अच्छी फॉर्म में भी हैं। जिससे इस बार ऑस्ट्रेलिया में उनका शतक का सूखा खत्म हो सकता है।
रुट ने ऑस्ट्रेलिया में शतक का सूखा किया खत्म
जो रुट ने एशेज में ऑस्ट्रेलिआई सरजमीं पर पहला शतक भी जड़ दिया हैं। उन्होंने गाबा में खेले जा रहे मुकाबले में यह उपलब्धि हासिल की हैं। ऑस्ट्रेलिया ही ऐसी जगह थी जहाँ उन्होंने शतक नहीं बनाया था लेकिन अब उनके करियर में ये उपलब्धि भी जुड़ गई हैं।

