इंग्लैंड के पूर्व कप्तान जो रूट भारत के कप्तान शुभमन गिल का रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं। साल 2025 उनके लिए काफी शानदार रहा है। उन्होंने इस साल कई रिकॉर्ड तोड़े हैं। वो इसी साल टेस्ट क्रिकेट में दूसरे सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज़ भी बन गए हैं।

जो रूट ने इस साल ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज रिकी पोंटिंग का सेकंड हाईएस्ट रन स्कोरर का रिकॉर्ड तोड़ा था। उसके बाद अब वो भारतीय कप्तान का भी रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं। तो चलिए जानते हैं कि अब उनकी गिल के किस रिकॉर्ड पर नज़र है।

2025 में शानदार फॉर्म में चल रहे हैं रूट

Joe Root Will Break Shubman Gill Record Of Top Run Scorer In 2025
Joe Root Will Break Shubman Gill Record Of Top Run Scorer In 2025

जो रूट ने इस साल अपने आलोचकों के मुंह पर करारा जवाब दिया है। उन्होंने अपने करियर में हर जगह रन और शतक लगाए थे, लेकिन ऑस्ट्रेलिया में वो शतक नहीं लगा पाए थे। इस बार उन्होंने वह भी पूरा कर लिया है। ब्रिस्बेन में हुए दूसरे टेस्ट मैच में रूट ने शतक लगाया था। पिंक बॉल टेस्ट में पूर्व इंग्लिश कप्तान ने यह उपलब्धि हासिल की थी।

जो रूट ने इस साल खेले 24 मैचों की 31 पारियों में 57.07 की औसत से 1598 रन बनाए, जिसमें 7 शतक और 5 अर्धशतक शामिल थे। इस दौरान उनका बेस्ट स्कोर नाबाद 166 रन था।

गिल के लिए यादगार रहा है 2025

टीम इंडिया के टेस्ट और वनडे कप्तान शुभमन गिल के लिए यह साल काफी अच्छा रहा है। उन्हें इसी साल कप्तानी दी गई, जो उन्हें काफी रास भी आई। कप्तान बनते ही गिल के प्रदर्शन में ज़मीन-आसमान का अंतर देखने को मिला। उन्होंने इंग्लैंड में फ्रंट से लीड करते हुए सीरीज़ ड्रॉ कराने में मदद की।

साल 2025 में सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज़ों की लिस्ट में शुभमन गिल टॉप पर आते हैं। हालांकि उसके बाद चोटों ने उनके ड्रीम रन को थोड़ा फीका कर दिया।

गिल ने इस साल 35 मैच खेले, जिनकी 42 पारियों में 49.00 की औसत से 1764 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से 269 रनों की बेस्ट पारी भी निकली। इसमें उन्होंने 7 शतक और 3 अर्धशतक भी लगाए।

167 रन बनाते ही 2025 के हाईएस्ट स्कोरर बन सकते हैं रूट

रूट ने इस साल गिल से 11 मैच कम खेले हैं। उसके बाद भी वो रन बनाने के मामले में उनके आसपास ही हैं। जो के पास साल 2025 में हाईएस्ट रन गेटर बनने का मौका है। वो अगर मेलबर्न में हुए मैच में 167 रन बना लेते हैं, तो वो इस साल के टॉप रन स्कोरर बन सकते हैं।

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

आकाश अवस्थी स्पोर्ट्स डाइजेस्ट हिंदी में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में दो वर्षों का अनुभव रखते हैं। इससे पहले वे इंडिया न्यूज़ और स्पोर्ट्सविकी जैसे प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम कर चुके हैं। क्रिकेट, कबड्डी और अन्य खेलों की बारीकियों को गहराई से समझना और उन्हें आसान व रोचक अंदाज में पाठकों तक पहुंचाना उनकी खासियत है। खेल जगत के साथ साथ पॉलिटिक्स की हर हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है।

Leave A Reply

Exit mobile version