IND vs WI: भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाफ खेली जाने वाली 2 मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले वेस्टइंडीज टीम को बड़ा झटका लगा है। क्यूंकि उनके तेज गेंदबाज शमार जोसेफ चोट के चलते हुए बाहर हो गए हैं। इसके बाद अब वह चोट के कारण इस सीरीज का हिस्सा नहीं बन पाएंगे। इसके बाद क्रिकेट वेस्टइंडीज ने उनकी जगह अनकैप्ड ऑलराउंडर जोहानन लेन को टीम में शामिल किया है। वहीं इस सीरीज का पहला मैच आगमी दो अक्टूबर से अहमदाबाद में खेला जाएगा।
जोसेफ की चोट पर दी वेस्टइंडीज क्रिकेट ने जानकारी :-
इसके बाद वेस्टइंडीज क्रिकेट ने एक्स अकाउंट पर लिखा है कि, “भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए शमार जोसेफ की जगह जोहानन लेन टीम का हिस्सा होंगे। क्यूंकि जोसेफ चोट के कारण बाहर हुए हैं और बांग्लादेश के खिलाफ सीमित ओवरों की सीरीज से पहले उनकी चोट को फिर से जांचा जाएगा।” इस बीच वेस्टइंडीज क्रिकेट ने हालांकि जोसेफ की चोट को लेकर विस्तृत जानकारी नहीं दी है। वहीं अब भारत के खिलाफ महत्वपूर्ण सीरीज के लिए जोसेफ का नहीं होना मेहमान टीम के लिए बड़ा झटका है।

इसके अलावा डेब्यू के बाद से ही जोसेफ अपना प्रभाव छोड़ने में सफल हुए हैं। इस समय वह इस टीम के अहम सदस्य हैं। उन्होंने अभी तक 11 टेस्ट मैच में 51 विकेट लिए हैं। इस दौरान उनकी इकॉनोमी रेट भी काफी शानदार रही है। वहीं दूसरी तरफ जोसेफ की जगह टीम में आए लेन तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर हैं। उन्होंने भी अभी तक 19 प्रथम श्रेणी मैच खेले हैं। इनमें खेलते हुए उन्होंने 22.28 की शानदार गेंदबाजी औसत के साथ 66 विकेट लिए हैं। जबकि इस दौरान ही उन्होंने बल्ले से 495 रन भी बनाए हैं।
अपने डब्ल्यूटीसी 2025-27 चक्र की शुरुआत करेगा विंडीज :-
भारत के खिलाफ खेली जाने वाली इस टेस्ट सीरीज से वेस्टइंडीज विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 चक्र की शुरुआत करेगा। इसके अलावा वेस्टइंडीज टीम की कमान रोस्टन चेज के हाथों में रहने वाली है। जबकि जोमेल वारिकन उपकप्तान की भूमिका में रहेंगे।

इसके अलावा कैरेबियाई चयनकर्ताओं ने ऑलराउडर खेरी पियरे को पहली बार टेस्ट टीम में शामिल किया है। जबकि भारत के पिछले दौरे (2018) पर टीम की अगुआई करने वाले ब्रेथवेट ने इस साल मार्च में कप्तानी पद से इस्तीफा दे दिया था। क्यूंकि उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू सरजमीं पर तीन टेस्ट मैचों की सीरीज में बल्ले से खराब प्रदर्शन के बाद टीम से बाहर कर दिया गया है।
भारत के खिलाफ सीरीज के लिए वेस्टइंडीज की टीम इस प्रकार है :-
रोस्टन चेज (कप्तान), जोमेल वारिकन (उपकप्तान), केवलोन एंडरसन, एलिक अथानाजे, जॉन कैम्पबेल, तेगनारायण चंद्रपॉल, जस्टिन ग्रिव्स, शाई होप (विकेटकीपर), तेविन इमलाच, अल्जारी जोसेफ, जोहनन लेन, ब्रैंडन किंग, एंडरसन फिलिप, खारी पियरे, जेडन सील्स।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।







