Cricket: भारत के सलामी बल्लेबाज केएल राहुल ने भारत ए की तरफ से खेलते हुए ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ 176 रन की शानदार पारी खेलकर आगामी टेस्ट सीरीज के लिए अपनी फॉर्म के संकेत दे दिए हैं। वहीं चार दिनी मुकाबले में भारत ए ने ऑस्ट्रेलिया ए को पांच विकेट से हरा दिया है। भारत की तरफ से इस मैच में केएल राहुल और साई सुदर्शन ने शानदार शतक लगाया था। इसके चलते हुए भारत ए ने 1-0 से यह सीरीज जीतकर अपने नाम कर ली है।
केएल राहुल ने खेली शानदार पारी :-
भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज केएल राहुल ने भारत ए की तरफ से ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ खेलते हुए शानदार 176 रनों की शतकीय पारी खेली। इसके चलते हुए अब उन्होंने आगामी टेस्ट सीरीज के लिए भी अपनी फॉर्म में आने के संकेत दे दिए हैं। इस मैच में 412 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारत ए ने अंतिम दिन 91.3 ओवर में पांच विकेट खोकर लक्ष्य प्राप्त कर लिया। भारत ने यह मैच पांच विकेट से जीत लिया।

इसके अलावा वेस्टइंडीज सीरीज के खिलाफ टीम इंडिया में चयनित एक अन्य खिलाड़ी साई सुदर्शन ने भी इस मैच में ही शानदार शतक लगाया। जबकि अन्य बल्लेबाज ध्रुव जुरेल भी अर्धशतक लगाने में कामयाब रहे। इसके अलावा यह टेस्ट खेलने वाले दो देशों की ए टीमों के बीच हुए चारदिनी मुकाबलों में सबसे बड़ा रनचेज रहा है। इस जीत के चलते अब यह रिकॉर्ड भारत ए के नाम हो गया है।

इस मैच में ऑस्ट्रेलिया की टीम ने अपनी पहली पारी में 420 रन बनाए थे। इसके बाद इन रनों के जवाब में भारत की टीम 194 रन पर ही ऑलआउट हो गई थी। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी 185 रन पर सिमट गई थी। इसके बाद मिले लक्ष्य को भारतीय टीम ने पांच विकेट खोकर ही हासिल कर लिया था।
इसके अलावा यह मैच लखनऊ के अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में खेला गया था। इस मैच में अंतिम दिन भारत ए ने कल के दो विकेट पर 169 रन से आगे खेलना शुरू किया। इसके बाद 189 रन के योग पर मानव सुथार (5) के आउट होने के बाद कल 74 रन के निजी योग पर रिटायर होने वाले केएल राहुल क्रीज पर खेलने के लिए आए।

इसके बाद उन्होंने संभलकर बल्लेबाजी करते हुए एक छोर को संभालते हुए मैदान के चारों ओर आकर्षक शॉट लगाए। इस दौरान उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों की जमकर खबर ली। इसके बाद उन्होंने लॉग ऑफ पर चौका मानकर अपना शतक पूरा किया। वहीं इस मैच में उन्होंने 210 गेंदों पर 16 चौके और चार छक्कों की मदद से नाबाद 176 रन की शतकीय पारी खेलते हुए अपनी टीम को शानदार जीत दिलाई।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।







