Thursday, March 19

इन दिनों इंग्लैंड के बल्लेबाज जोस बटलर अपनी शानदार फॉर्म से गुजर रहे हैं। वैसे तो ये इंग्लिश बल्लेबाज पहले से ही अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के लिए जाना जाता है, लेकिन आजकल तो मानों बटलर किसी अलग ही जोन में खेल रहे हैं। टी-20 ब्लास्ट में जोस बटलर ने लंकाशायर की तरफे से खेलते हुए 83 रनों की शानदार पारी खेली। इस पारी के बाद बटलर ने दो अन्य विस्फोटक बल्लेबाजों का रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया है। इसी कड़ी में एक रिकॉर्ड भारतीय कप्तान रोहित शर्मा का भी है, फिलहाल जिसे अब बटलर तोड़ चुके हैं।

टूटा रोहित का ये रिकॉर्ड

जोस बटलर के द्वारा खेली गई पारी में उन्होंने कुल 39 गेंदों में 83 रन बनाए थे, जिसमें 8 चौके और 6 छक्के शामिल हैं। इसके बाद अब जोस बटलर टी-20 क्रिकेट में 10 हजार रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। एक तरफ उन्होंने ब्रैंडन मैकुलम को पीछे छोडा तो वहीं, दूसरी तरफ रोहित शर्मा का भी एक रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया है। दरअसल, जोस बटलर अब रोहित शर्मा से टी-20 में तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। एक तरफ जहां बटरल ने 10 हजार रन पूरे करने के लिए 350 पारियां ली, तो रोहित ने इसे पूरा करने के लिए 362 पारियां ली हैं।

विराट यहां भी आगे

इसके साथ ही जोस बटलर अपने देश इंग्लैंड के लिए टी-20 फॉर्मेट में सबसे तेज 10 हजार रन बनाने वाले खिलाड़ी भी बन गए हैं। इससे पहले ये रिकॉर्ड एलेक्स हेल्स के नाम था। उन्होंने कुल 352 पारियों में ये कारनामा कर के दिखाया था। रोहित और बटलर के अलावा पड़ोसी देश पाकिस्तान के बल्लेबाज शोएब मलिक ने कुल 368 पारियों में 10 हजार रना बनाए हैं, तो वहीं रन मशीन विराट कोहली ने इसके लिए सिर्फ 285 पारियां ली हैं।

ये भी पढ़ें:  Team India के वो कप्तान जो टी-20 में एक भी मैच नहीं हारे…कमाई के मामले में भी बने किंग, कोहली की सल्तनत एक हजार करोड़ से भी ज्यादा की

स्पोर्ट्स से जुड़ी अन्य खबरें जैसे, cricket news और  football news के लिए हमारी वेबसाइट hindi.sportsdigest.in पर log on करें। इसके अलावा हमें FacebookTwitter पर फॉलो व YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें।

Share.

साल 2020 से स्पोर्ट्स पत्रकारिता में एक सिपाही के तौर पर कार्यरत हूं। प्रत्येक खेल में उसके सभी पहलुओं के धागे खोलकर आपके सामने रखने की कोशिश करूंगा। विराट व रोहित का बल्ला धोखा दे सकता है, लेकिन आपको यहां खबरों की विश्वसनियता पर कभी धोखा नहीं मिलेगा। बचपन से ही क्रिकेट के साथ-साथ अन्य खेलों में खास दिलचस्पी होने के कारण इसके बारे में लिखना बेहद पसंद है।

Leave A Reply

Exit mobile version