आईसीसी के द्वारा इस महीने के लिए श्रीलंका के स्टार बल्लेबाज कामिंदु मेंडिस को प्लेयर ऑफ द मंथ के लिए चुना गया है। बता दें कि बीते कुछ समय से ये खिलाड़ी श्रीलंका के लिए शानदार बल्लेबाजी कर रहा है। उनको ये खिताब आयरलैंड के तेज गेंदबाज मार्क अडायर और न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज मैट हेनरी को पीछे छोड़ कर मिला है। दरअसल, ये दो खिलाड़ी भी प्लेयर ऑफ द मंथ के अवॉर्ड के लिए नॉमिनेट थे। प्लेयर ऑफ द मंथ के खिताब को जीतने के बाद कामिंदु मेंडिस ने मीडिया के सामने अपनी बात रखी है।
मैं इस अवॉर्ड से बेहद खुश हूं- कामिंदु मेंडिस
मार्च महीने के लिए आईसीसी की तरफ से प्लेयर ऑफ द मंथ के लिए चुके जाने के बाद कामिंदु मेंडिस ने बड़ी बात कही है। उन्होंने कहा कि मैं आईसीसी मेंस प्लेयर ऑफ द मंथ चुने जाने के लिए बेहद खुश हूं, जिसे मैं अपने इंटरनेशनल करियर के लिए प्रेरणा मानता हूं। इस तरह के अवॉर्ड हमें देश और फैंस के लिए बेहतर प्रदर्शन करने के लिए, अधिक से अधिक काम करने के लिए प्रेरित करता है। मैं अपने साथ नोमिनेट अन्य दो खिलाड़ियों मार्क अडायर और मैट हेनरी को भी शुभकामनाएं देता हूं। ये दोनों अच्छे खिलाड़ी हैं।
What a glorious return to international cricket 🔥
Kamindu Mendis bags the ICC Men’s Player of the Month Award for March 2024 after a sublime tour of Bangladesh 👌
➡ https://t.co/nOZWS0fvJy pic.twitter.com/JoMUtz3mlo
— ICC (@ICC) April 8, 2024
बांग्लादेश सीरीज में किया था दमदार प्रदर्शन
इस वक्त कामिंदु की मेंडिस की उम्र मजह 25 साल की है। उन्होंने साल 2018 में उनके देश श्रीलंका के लिए डेब्यू किया था। हाल में ही हुई बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज में उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया था। इसके बाद टेस्ट सीरीज में भी मेंडिस ने इसी फॉर्म को जारी रखा। उन्होंने पहले टेस्ट मैच की दोनों ही पारियों में शतक लगाया था। ये ही कारण था कि श्रीलंका की टीम इस सीरीज को जीतने में कामयाब हो पाई थीं।
ये भी पढ़ें: दिल्ली कैपिटल्स ने लगातार हार के चलते हैरी ब्रूक के रिप्लेसमेंट के तौर पर लिजाद विलियम्स को टीम के साथ जोड़ा
स्पोर्ट्स से जुड़ी अन्य खबरें जैसे, cricket news और football news के लिए हमारी वेबसाइट hindi.sportsdigest.in पर log on करें। इसके अलावा हमें Facebook, Twitter पर फॉलो व YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें।