Monday, February 2

Google News Sports Digest Hindi

Kamindu Mendis: इस समय श्रीलंका के बल्लेबाज कामिंदु मेंडिस (Kamindu Mendis)काफी शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। वह हर फॉर्मेट में रन बना रहे है। अब उनके इसी प्रदर्शन को देखते हुए यह कहा जा रहा है कि वह आगे आने वाले समय में श्रीलंकाई बल्लेबाजी के भविष्य हैं। इसी प्रदर्शन को देखते हुए अब उन्हें (Kamindu Mendis) एक बड़ा इनाम मिला है। आईसीसी ने अब उनको सितंबर 2024 के लिए प्लेयर ऑफ द मंथ के अवॉर्ड से नवाजा है। अपनी इसी उपलब्धि के चलते हुए वह शुभमन गिल के बराबर पहुंच गए है।

Kamindu Mendis इन दो खिलाड़ियों को पछाड़ा :-

Kamindu Mendis
image source vis getty images

इस समय श्रीलंका के स्टार बल्लेबाज कामिंदु मेंडिस (Kamindu Mendis) काफी शानदार फॉर्म में चल रहे है। अब उन्होंने सितंबर 2024 के लिए प्लेयर ऑफ द मंथ का अवॉर्ड जीत लिया है। इसी के चलते हुए अब उन्होंने अपने ही देश के प्रभाथ जयसूर्या और ऑस्ट्रेलिया के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज ट्रेविस हेड को पीछे छोड़ दिया है।

Kamindu Mendis
image source vis getty images

हम आपको बता देना चाहते है कि जयसूर्या और हेड को भी मेंडिस (Kamindu Mendis) के साथ सितंबर 2024 के आईसीसी के श्रेष्ठ खिलाड़ी के लिए नामित किया गया था। क्यूंकि सितंबर महीने में खेले 4 टेस्ट मैचों में 90.20 की औसत से मेंडिस ने 451 रन बनाए थे। तभी तो उनके इस शानदार प्रदर्शन के चलते हुए श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ आखिरी टेस्ट जीता और फिर न्यूजीलैंड को अपने घर में 2-0 से हराया था।

Kamindu Mendis ने की शुभमन गिल की बराबरी :-

Kamindu Mendis
image source vis getty images

शुभमन गिल भारत के उभरते हुए युवा बल्लेबाज है। उन्होंने एक साल में 2 बार आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ का खिताब जीता था। शुभमन ने साल 2023 में जनवरी और सितंबर के महीने में इस खिताब को जीता था। इसके बाद अब मेंडिस (Kamindu Mendis) ने गिल की बराबरी कर ली है। क्यूंकि मेंडिस ने भी 2024 में दो बार इस खिताब जीत लिया है। सितंबर के महीने से पहले उन्होंने इसी साल में मार्च में भी प्लेयर ऑफ द मंथ का अवॉर्ड जीता था।

Kamindu Mendis के करियर पर एक नजर :-

Kamindu Mendis
image source vis getty images

इस समय यह बल्लेबाज श्रीलंका की रीड की हड्डी बना हुआ है। क्यूंकि वह हर फॉर्मेट में अपनी टीम के लिए रन बना रहे है। कामिंदु मेंडिस (Kamindu Mendis) ने अब तक 8 टेस्ट में 5 शतक लगाते हुए 1004 बनाए है। जबकि उन्होंने 9 वनडे में 1 अर्धशतक लगाते हुए 190 रन भी बनाए है। इसके अलावा उन्होंने 17 टी 20 में 2 अर्धशतक लगाते हुए 331 रन भी बनाए है।

Latest Cricket News in HindiLatest Football News in HindiLatest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा, खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरों पाने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version