Monday, February 2

महिला टी20 विश्व कप 2024 (Women T20 World Cup 2024) का 19वां मैच पाकिस्तान और न्यूजीलैंड (NZW vs PAKW) के बीच दुबई में खेला गया। इस मुकाबले में न्यूजीलैंड को 54 रनों से जीत हासिल हुई और स्पिनर इडेन कार्सन (3 ओवरों में एक मेडन के साथ 2/7) को उनके शानदार गेंदबाजी प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड (NZW vs PAKW) मुकाबले के बारे में अधिक बात करें तो, न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20.0 ओवरों में 6 विकेट खोकर 110 रन बनाए। उनकी ओर से सलामी बल्लेबाज सूजी बेट्स 29 गेंदों पर 3 चौके की मदद से 28 रनों के साथ सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज रहीं, जबकि ब्रूक हैलीडे 24 गेंदों पर 2 चौकों की मदद से 22 रन दूसरी सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज रहीं।

पाकिस्तान के गेंदबाजों ने इस मुकाबले में अच्छी गेंदबाजी की और दुबई की धीमी पिच पर न्यूजीलैंड को 110 रनों पर ही रोक दिया। पाकिस्तान की ओर से स्पिनर नशरा संधू ने 3 ओवरों में 18 रन खर्च करते हुए 3 विकेट चटकाए। उनके अलावा, निदा डार, ओमैमा सोहेल और सादिया इकबाल को 1-1 विकेट मिले।

पाकिस्तान ने इस मुकाबले में 8 कैच किए ड्रॉप

NZW vs PAKW Women T20 World Cup 2024
NZW vs PAKW, Women T20 World Cup 2024

पाकिस्तान महिला टीम की फील्डिंग इस मुकाबले में बेहद ही खराब रही। उन्होंने फील्डिंग करते हुए 8 कैच ड्रॉप किया, जिसके चलते न्यूजीलैंड की टीम 110 रन बना सकी। पाकिस्तानी फील्डरों ने इस मैच में 5 कैच पकड़े, जबकि 8 आसान कैच टपका दिए। इसी के चलते उन्हें इस मुकाबले में भारी नुकसान झेलना पड़ा।

NZW vs PAKW: मात्र 111 रनों का पीछा करते हुए 54 रनों से हारी पाकिस्तान

पाकिस्तान को इस लो-स्कोरिंग मुकाबले में 54 रनों के बड़े अंतर से हार का सामना करना पड़ा। महिला टी20 विश्व कप 2024 में यह उनकी लगातार तीसरी हार रही। उनकी ओर से कप्तान फातिमा सना ने 23 गेंदों पर सबसे ज्यादा 21 रन बनाए, जबकि मुनीबा अली 11 गेंदों पर 15 रनों के साथ दूसरी सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज रहीं।

न्यूजीलैंड की ओर से अमेली केर और इडेन कार्सन ने शानदार गेंदबाजी की और महत्वपूर्ण समय पर विकेट चटकाकर पाकिस्तान को पूरी तरह से बैकफुट पर धकेल दिया। केर ने 2.4 ओवरों में 14 रन खर्च करते हुए 3 विकेट और कार्सन ने 3 ओवरों में मात्र 7 रन खर्च करते हुए 2 विकेट चटकाए। उनके अलावा, ली तहूहू, रोजमेरी मायर और फ्रैन जोनस को 1-1 सफलता मिली।

पाकिस्तान को रौंदते हुए न्यूजीलैंड ने किया Women T20 World Cup 2024 के सेमीफाइनल में क्वालीफाई

NZW vs PAKW Women T20 World Cup 2024
NZW vs PAKW, Women T20 World Cup 2024

न्यूजीलैंड की टीम इस मुकाबले में पाकिस्तान को रौंदते हुए ग्रुप A की अंक तालिका 6 अंकों और +0.879 के नेट रन रेट के साथ महिला टीम महिला टी20 विश्व कप 2024 के सेमीफाइनल में जगह बना चुकी है। इसके अलावा, पाकिस्तान के महिला टीम 4 अंकों और -1.040 के नेट रन रेट के साथ चौथे स्थान पर रहकर टूर्नामेंट से बाहर हो गई।

18 अक्टूबर को सेमीफाइनल में इंग्लैंड या वेस्टइंडीज से भिड़ेगी न्यूजीलैंड

न्यूजीलैंड को अपना सेमीफाइनल मुकाबला 18 अक्टूबर को ग्रुप B में पहले स्थान पर रहने वाली टीम के साथ खेलना है, जो इंग्लैंड या वेस्टइंडीज में से एक होगी। इंग्लैंड और वेस्टइंडीज 15 अक्टूबर को दुबई में अपने आखिरी ग्रुप मुकाबले में एक-दूसरे से भिड़ेंगी। उस मुकाबले में जीत हासिल करने वाली टीम अंक तालिका में पहले स्थान पर अपनी जगह पक्की करेगी।

Latest Cricket News in HindiLatest Football News in HindiLatest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावाखेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरों पाने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें। 

Share.

Neetish Kumar Mishra Sports Digest Hindi में Editor के रूप में कार्यरत हैं और खेल पत्रकारिता में गहरा अनुभव रखते हैं। क्रिकेट, टेनिस, फुटबॉल और अन्य खेलों की बारीकियों पर उनकी पकड़ बेहद मजबूत है। नीतिश कुमार मिश्र अपने पेशेवर लेखन के जरिए पाठकों को न सिर्फ सटीक खबरें, बल्कि गहन विश्लेषण के माध्यम से खेलों को और करीब से समझने का मौका भी देते हैं।

Leave A Reply

Exit mobile version