Monday, February 2

ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। 34 वर्षीय खिलाड़ी ने फिटनेस की वजह से संन्यास का फैसला लिया है।

इस खिलाड़ी ने अपने देश के लिए कई साल क्रिकेट खेला लेकिन पिछले कुछ सालों में फिटनेस और खराब फॉर्म की वजह से उन्हें जगह नहीं दी जा रही थी। तो चलिए जानते हैं कि कौन है यह खिलाड़ी?

केन रिचर्डसन ने प्रोफेशनल क्रिकेट से लिया संन्यास

Kane Richardson Retires From Professional Cricket
Kane Richardson Retires From Professional Cricket

ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज केन रिचर्डसन ने प्रोफेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के लिए दो फॉर्मेट में डेब्यू किया था। 2013 में इस तेज गेंदबाज ने ऑस्ट्रेलिया के लिए वनडे क्रिकेट में डेब्यू किया था और अगले कुछ सालों तक लगातार टीम से अंदर-बाहर होते रहे थे।

हालाँकि उन्होंने कभी हार नहीं मानी और जब भी उन्हें टीम से ड्रॉप किया जाता तो वो अगली बार डोमेस्टिक क्रिकेट में और शानदार प्रदर्शन करके जगह बनाते थे।

साल 2009 में डोमेस्टिक क्रिकेट में किया था डेब्यू

रिचर्डसन ने इसी साल बिग बैश लीग में सिडनी सिक्सर्स की तरफ से खेलना शुरू किया था और एक साल के अंदर ही खराब फॉर्म और फिटनेस के कारण उन्होंने संन्यास लेने का फैसला किया है। केन ने साल 2009 में साउथ ऑस्ट्रेलिया के लिए डोमेस्टिक क्रिकेट में डेब्यू किया था।

लगातार कई साल शानदार प्रदर्शन करने के बाद उन्हें इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू करने का मौका मिला। वो व्हाइट बॉल के अच्छे गेंदबाज थे जिसके चलते उन्हें दुनियाभर की फ्रेंचाइज़ी लीग में मौका मिल रहा था।

आईपीएल में कई साल खेल चुके हैं रिचर्डसन

केन ने आईपीएल जैसी दुनिया की सबसे बड़ी लीग में भी कई साल खेला है। हालाँकि उन्हें प्लेइंग इलेवन में लगातार मौका नहीं मिलता था और जब मिलता भी था तो वो कुछ खास नहीं कर पाए। रिचर्डसन ने आईपीएल में पुणे वॉरियर्स इंडिया, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और राजस्थान रॉयल्स के लिए खेला था। आखिरी बार साल 2021 में उन्होंने आरसीबी के लिए खेला था।

ऑस्ट्रेलिया के लिए 2023 में खेला था आखिरी मैच

रिचर्डसन ने इंटरनेशनल क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया के लिए आखिरी बार साल 2023 में टी20 मैच खेला था। उसके बाद से वो टीम से बाहर चल रहे थे। बिग बैश लीग में उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एडिलेड स्ट्राइकर्स से की थी लेकिन साल 2017-18 में वो मेलबर्न रेनेगेड्स की तरफ से खेलने लगे थे और साल 2025-26 में केन ने सिडनी सिक्सर्स के साथ कॉन्ट्रैक्ट किया था।

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version