कर्नाटक की ओर से अपना घरेलू क्रिकेट करियर शुरू करने वाले अनुभवी भारतीय बल्लेबाज Karun Nair ने अपनी बेहतरीन बल्लेबाजी और कप्तानी के दम पर Vidarbha को Vijay Hazare Trophy 2024-25 के फाइनल में पहुंचाया।
सेमीफाइनल मुकाबले में ऋतुराज गायकवाड़ की कप्तानी में महाराष्ट्र ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने मे फैसला किया था, जो उनके पक्ष में नहीं रहा। कर्नाटक ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 380/3 का स्कोर बनाया, जिसका पीछा करते हुए महाराष्ट्र की टीम 311/7 स्कोर ही बना सकी और उन्हें 69 रनों से हार का सामना करना पड़ा।
विदर्भ के लिए सलामी बल्लेबाज ध्रुव शोरे ने 120 गेंदों पर 114 रन और यश राठौड़ ने 101 गेंदों पर 116 रन बनाए। दोनों बल्लेबाजों ने अपनी पारी में 14 चौका और एक छक्का लगाया। राठौड़ को उनकी शतकीय पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया।
करुण नायर ने इस विजय हजारे ट्रॉफी सीजन अपने अनुभव का पूरा फायदा उठाते हुए शानदार बल्लेबाजी की और रिकॉर्ड बनाने के करीब पहुंच गए। वह अब एक विजय हजारे ट्रॉफी सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले तीसरे बल्लेबाज बन चुके हैं और इस मामले में पहले स्थान पर पहुंचने से मात्र 49 रन दूर हैं।
सेमीफाइनल मुकाबले में उन्होंने 44 गेंदों पर 9 चौकों और पांच छक्कों की मदद से 88* रनों की नाबाद पारी खेली। यह इस सीजन उनकी दूसरी ऐसी पारी रही, जिसमें उन्होंने शतक नहीं लगाया। क्वार्टरफाइनल मुकाबले में भी उन्होंने राजस्थान के खिलाफ 82 गेंदों पर 13 चौकों और 5 छक्कों की मदद से 122 रन बनाए थे।
नायर ने इस टूर्नामेंट में 9 मुकाबलों की आठ पारियों में बल्लेबाजी की और सात पारियों में नाबाद रहे। इसके अलावा, कप्तानी करते हुए उन्होंने विदर्भ को सभी मैचों में जीत भी दिलाई। उनकी टीम न सिर्फ ग्रुप स्टेज के पॉइंट्स टेबल में टॉप पर रही, बल्कि क्वार्टरफाइनल और सेमीफाइनल मुकाबला जीतकर फाइनल में भी पहुंची।
करुण नायर का विजय हजारे ट्रॉफी 2024-25 में प्रदर्शन
कर्नाटक की ओर से अपना लिस्ट ए करियर शुरू करने वाले अनुभवी बल्लेबाज करुण नायर विजय हजारे ट्रॉफी 2024-25 में काफी अच्छे फॉर्म में चल रहे हैं। नायर ने इस टूर्नामेंट में अब तक 7 पारियों में 752.0 की अद्भुत औसत और 125.96 की शानदार स्ट्राइक रेट से 752 रन बनाए हैं।
नायर ने इस विजय हजारे ट्रॉफी सीजन में अब तक सात पारियों में पांच शतक और एक अर्धशतक भी लगाया है, जबकि एक मुकाबले में 52 गेंदों पर 44* रन बनाकर नाबाद रहे हैं। वह इस टूर्नामेंट में अब तक सिर्फ एक पारी में (यूपी के खिलाफ) आउट हुए हैं।

यदि नायर द्वारा इस विजय हजारे ट्रॉफी सीजन में खेली गई पारियों पर नजर डालें तो उन्होंने क्रमशः 112* (108), 44* (52), 163* (107), 111* (103), 112 (101), 122* (82) और 88* (44) रनों की पारियाँ खेली हैं।
विजय हजारे ट्रॉफी 2024-25 के फाइनल में कर्नाटक से होगी विदर्भ की भिड़ंत
विदर्भ को विजय हजारे ट्रॉफी 2024-25 का फाइनल मुकाबला मयंक अग्रवाल की कप्तानी वाली कर्नाटक के खिलाफ खेलना है, जो करुण नायर की पुरानी टीम भी है। नायर ने 2012 में कर्नाटक की ओर से ही अपना घरेलू क्रिकेट करियर शुरू किया था, लेकिन 2023 में उन्होंने विदर्भ का रुख किया और अब वह इस टीम के कप्तान हैं।
विदर्भ ने अब तक कभी भी विजय हजारे ट्रॉफी नहीं जीता है और वह पहली बार फाइनल खेलने भी जा रहे हैं। फाइनल में उनका सामना एक ऐसी टीम से होने जा रही है, जो चार बार खिताब जीत चुकी है और तमिलनाडु (5 खिताब) के बाद इस टूर्नामेंट के इतिहास की दूसरी सबसे सफल टीम है।
Latest Cricket News in Hindi, Latest Football News in Hindi, Latest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरें पाने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।







