Wednesday, February 11

Google News Sports Digest Hindi

India Open Badminton: भारत की पूर्व विश्व चैंपियन पीवी सिंधू ने (India Open Badminton) प्री क्वार्टर फाइनल मुकाबले में जापान की सुइजू को हरा दिया है। इसके बाद अब उन्होंने इस टूर्नामेंट (India Open Badminton) के क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। क्वार्टर फाइनल में उनका सामना पेरिस ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता ग्रेगोरिया मारिस्का तुनजुंग से होगा। इसके अलावा भारत के किरण जॉर्ज ने भी अपना (India Open Badminton) मुकाबला जीत लिया है। उनका अगला मैच चीन के खिलाड़ी हांग यांग वेंग से होगा।

Sindhu and Lakshya Sen would like to return to form in Denmark Open
image source via getty images

भारत की दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधू इंडिया ओपन (India Open Badminton) सुपर 750 बैडमिंटन टूर्नामेंट के महिला एकल के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई हैं। इसके अलावा भारत के किरण जॉर्ज ने भी पुरुष एकल में शानदार प्रदर्शन किया है। इस टूर्नामेंट (India Open Badminton) के प्री-क्वार्टर फाइनल में सिंधु ने जापान की खिलाड़ी मनामी सुइजू को 21-15, 21-13 से हराया।

Paris Olympics 2024: ओलंपिक में पदकों की हैट्रिक से चूकीं पीवी सिंधु, चीनी प्लेयर से मिली हार
image source via getty images

इसके अलावा भारत के किरण जॉर्ज ने शानदार वापसी करते हुए अपने (India Open Badminton) प्री-क्वार्टरफाइनल में एलेक्स लानियर को 22-20, 21-13 से हरा दिया है। अब क्वार्टर फाइनल में सिंधु का सामना पेरिस ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता ग्रेगोरिया मारिस्का तुनजुंग से होगा। जबकि भारत के किरण का अगला मैच चीन के खिलाड़ी हांग यांग वेंग से होगा।

India Open Badminton किरण ने जीता प्री-क्वार्टरफाइनल मुकाबला :-

भारत के किरण जॉर्ज पहले एलेक्स लानियर के खिलाफ मैच में 1-6 से पिछड़ रहे थे। इसके बाद फिर फ्रांसीसी खिलाड़ी की कई गलतियों ने भारतीय खिलाड़ी को मैच में वापसी करने का मौका दिया। फ्रांस के खिलाड़ी के शानदार स्मैश के बावजूद किरण डटे रहे और ब्रेक तक तीन अंक की बढ़त बनाने में कामयाबी हासिल कर ली। इसके बाद फिर किरण ने 14-20 से पिछड़ने के बाद छह गेम प्वाइंट बचाकर पहला गेम ही जीत लिया।

Kiran George
image source via getty images

इसके बाद फिर किरण ने (India Open Badminton) दूसरे गेम में फिर से संघर्ष करते हुए 14-11 की बढ़त बनाई। इस मुकाबले में एलेक्स के स्मैश वाइड गए जबकि किरण ने हर मौके का फायदा उठाया। इसके बाद फिर किरण ने गेम में 19-13 की बढ़त हासिल कर ली। फिर इसके बाद अपने प्रतिद्वंद्वी की कुछ नेट गलतियों के चलते हुए उन्होंने मैच ही जीत लिया। तब इस (India Open Badminton) मुकाबले के बाद किरण ने कहा कि, “मैंने एक बार में एक अंक पर अपना ध्यान लगाया था। इसी के साथ मैं बढ़त के बारे में नहीं सोच रहा था। तभी तो मुझे इस मैच को जीतने में भी मदद मिली। अब मेरा ध्यान अगले मुकाबले पर लगा हुआ है।”

सिंधू और सुइजू के बीच मुकाबले में हुई कड़ी टक्कर :-

इसके अलावा महिला एकल में सिंधू ने भी शानदार शुरुआत की। इस मुकाबले में वह ब्रेक तक 11-6 से आगे चल रही थी। इसके बाद जापान की सुइजू ने थोड़े समय के लिए अंतर को 11-13 और 13-14 तक कम कर दिया।

PV Sindhu: जानें कौन हैं वेंकट दत्ता साई, जिनकी दुल्हनिया बनेंगीं भारतीय स्टार महिला बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु
image source via getty images

फिर भी मुकाबले में सिंधु अपनी बढ़त बनाए रहीं थी। इसके बाद भारतीय खिलाड़ी जल्दी ही गेम में 20-14 से आगे हो गई। तब भारत की सिंधु ने इसके बाद गेम जीत लिया। वहीं दूसरे गेम में सिंधू ने 5-0 की बढ़त बना ली और ब्रेक तक वह गेम में 11-2 से आगे थीं। फिर इसके बाद भारतीय खिलाड़ी सिंधु ने मुकाबले को ही जीत लिया।

Latest Cricket News in HindiLatest Football News in HindiLatest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा, खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरों पाने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version