आईपीएल 2026 को शुरू होने में अभी कुछ समय बाकी है। ऑक्शन की तारीख भी अभी नहीं आई है और सभी फ्रैंचाइज़ी तैयारी में जुटी हुई हैं ताकि अगले सीजन में अच्छा प्रदर्शन कर सकें। 3 बार की चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स ने सीजन शुरू होने से पहले ही अपने कोचिंग सेटअप में बदलाव किया है। उन्होंने अब ऑस्ट्रेलिया के पूर्व खिलाड़ी को असिस्टेंट कोच बनाया है। तो चलिए जानते हैं कि किसे यह जिम्मेदारी मिली है।
कोलकाता नाइट राइडर्स ने शेन वॉटसन को बनाया असिस्टेंट कोच
🚨 बड़ी खबर 🚨
KKR ने IPL 2026 से पहले ऑस्ट्रेलिया के स्टार ऑलराउंडर शेन वॉटसन को अपना असिस्टेंट कोच नियुक्त किया है 💜💛
अब देखना दिलचस्प होगा कि Shane Watson का अनुभव Kolkata Knight Riders के लिए कितना फायदेमंद साबित होता है ⚡🏆
#ShaneWatson #IPL2026 #IPLAuction #KKR pic.twitter.com/fwclTZvIR5
— Sports Digest Hindi (@SportsDigestHi) November 13, 2025
कोलकाता नाइट राइडर्स ने अगले सीजन के लिए अपने कोचिंग सेटअप में दूसरा और बड़ा बदलाव किया है। पहले उन्होंने अपने हेड कोच को बदला था और अब असिस्टेंट कोच की बारी थी। चंद्रकांत पंडित साल 2025 के सीजन तक टीम के हेड कोच थे, लेकिन अब अभिषेक नायर को यह जिम्मेदारी दे दी गई है। उन्हें हाल ही में केकेआर का हेड कोच नियुक्त किया गया है।
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व ऑलराउंडर और आईपीएल में कई दिग्गज टीमों का हिस्सा रह चुके शेन वॉटसन को कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने असिस्टेंट कोच बना दिया है। वह 3 साल बाद इस लीग में सपोर्ट स्टाफ में एंट्री करेंगे।
2022 के बाद फिर से आईपीएल में कोचिंग करेंगे वॉटसन
आखिरी बार वह 2022 में रिकी पोंटिंग के अंडर दिल्ली कैपिटल्स की टीम में सपोर्ट स्टाफ में थे। तब भी वह असिस्टेंट कोच की भूमिका निभा रहे थे। भले ही वह आईपीएल में किसी फ्रैंचाइज़ी के साथ नहीं जुड़े थे, लेकिन दुनियाभर की अन्य टी20 लीग्स में वह कोचिंग में एक्टिव हैं। वह अमेरिका में मेजर लीग क्रिकेट में सैन फ्रांसिस्को की टीम में बतौर हेड कोच हैं।
उनकी कोचिंग में टीम पिछले साल फाइनल पहुंची थी, जहाँ उन्हें रिकी पोंटिंग की कोचिंग वाली वॉशिंगटन फ्रीडम के सामने हार का सामना करना पड़ा था। जबकि, इस साल उन्हें एलिमिनेटर में एमआई न्यूयॉर्क के हाथों हार का सामना करना पड़ा था।
वॉटसन का आईपीएल में प्रदर्शन रहा शानदार
वॉटसन के पास आईपीएल का अच्छा-खासा अनुभव है। उन्होंने 13 साल इस लीग में हिस्सा लिया है, जिसमें वह अलग-अलग टीमों के लिए खेले हैं और कप्तानी भी की है। उन्होंने राजस्थान रॉयल्स को 2008 में पहला खिताब जिताने में मदद की थी और 2018 में फाइनल में सनराइजर्स के खिलाफ शतक लगाकर चेन्नई को तीसरा खिताब जिताने में मदद की थी। वह दो बार आईपीएल में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट भी बन चुके हैं।
ब्रावो बने रहेंगे मेंटॉर
ड्वेन ब्रावो अभी भी मेंटॉर की भूमिका में नजर आएंगे। मीडिया में खबरें आ रही थीं कि ब्रावो को भी कोचिंग सेटअप से बाहर किया जा सकता है, लेकिन ऐसा नहीं है और वह अपनी भूमिका में नजर आएंगे। केकेआर का पिछला सीजन काफी खराब गया था और टीम नंबर 8 पर रही थी। इसी के चलते वह सपोर्ट स्टाफ में बदलाव कर रही है और अब टीम में भी बदलाव कर सकती है।







