Wednesday, February 25

IPL 2025, LSG Vs DC: आईपीएल 2025 में बीते मंगलवार को दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 4 विकेट से हरा दिया। इस मैच में दिल्ली के बल्लेबाज केएल राहुल का बल्ला अपनी पुरानी टीम के खिलाफ जमकर चला। इस मैच में उन्होंने शानदार हाफ सेंचुरी लगाई। इसके चलते हुए उन्होंने अपनी नई टीम दिल्ली कैपिटल्स को जीत भी दिलाई। वहीं इस मैच के बाद केएल राहुल अपनी पुरानी टीम लखनऊ सुपर जायंट्स के मालिक संजीव गोयनका से भी मिलते हुए दिखाई दिए।

संजीव गोयनका से मिले केएल राहुल :-

बीते मंगलवार को लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स टीम के बीच मैच खेला गया था। इस मैच से पहले सभी की निगाहें केएल राहुल और संजीव गोयनका पर लगी हुई थी। क्यूंकि पिछले आईपीएल सीजन में इन दोनों के बीच काफी कुछ देखने को मिला था। तब इन दोनों ने काफी सुर्खियां बटोरी थीं।

KL Rahul
KL Rahul

पिछले आईपीएल सीजन में हुए एक मैच के बाद संजीव गोयनका राहुल को डांटते हुए दिखाई दिए थे। लेकिन राहुल ने तब अपना कोई कड़ा रुख नहीं दिखाया था। लेकिन इस समय राहुल दिल्ली कैपिटल्स की टीम का हिस्सा हैं। इस बार उन्होंने अपनी पुरानी टीम के खिलाफ काफी शानदार प्रदर्शन किया है। इस मैच में उन्होंने शानदार अर्धशतक लगाया। इसके चलते हुए उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स की टीम को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ शानदार जीत भी दिलाई है।

केएल राहुल ने किया गोयनका को इग्नोर :-

इस मैच के समाप्त हो जाने के बाद जब सभी खिलाड़ी हाथ मिला रहे थे। तब राहुल और लखनऊ के मालिक के बीच का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

वहीं इस वीडियो में राहुल, संजीव गोयनका से जल्दी से हाथ मिलाकर उनसे दूर जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। इसको देखकर ऐसा लग रहा है कि राहुल उनको अनदेखा कर रहे हैं। इसके बाद अब सोशल मीडिया पर इन दोनों का यह वीडियो काफी जमकर वायरल हो रहा है।

पिछले आईपीएल सीजन पड़ी थी राहुल को डांट :-

KL Rahul ignored Sanjiv Goenka
KL Rahul ignored Sanjiv Goenka 1

पिछले सीजन केएल राहुल लखनऊ की टीम के कप्तान थे। उस सीजन में कई बार गोयनका को कथित तौर पर राहुल को डांटते हुए भी देखा गया था। वहीं उस समय ऐसा लग रहा था कि राहुल कप्तानी के दबाव में थोड़ा संघर्ष भी कर रहे थे। लेकिन इस सीजन में अपनी पुरानी टीम के खिलाफ खेलते हुए राहुल ने काफी समझदारी से बल्लेबाजी की है। इस मैच में उन्होंने शानदार अर्धशतक लगाकर अपनी नई टीम को जीत दिलाई है। इस आईपीएल सीजन में वह काफी शानदार फॉर्म में दिखाई दे रहे हैं।

KL Rahul
KL Rahul

इस मैच में लखनऊ टीम के मालिक संजीव गोयनका स्टैंड में बैठकर मैच देख रहे थे। इस मैच में अपनी पारी के चलते हुए राहुल ने गोयनका को अपना जवाब बल्ले से दिया है। वहीं इस आईपीएल सीजन में उन्होंने अपना तीसरा अर्धशतक है। इसके चलते हुए उन्होंने यह साबित कर दिया कि पिछले सीज़न में लखनऊ के मालिक का गुस्सा उन्होंने क्यों झेला था। अपनी इस पारी के चलते हुए उन्होंने एक नया रिकॉर्ड भी बनाया। इस पारी के चलते हुए अब वह आईपीएल में सबसे तेजी से 5000 रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। इस मामले में उन्होंने अब डेविड वॉर्नर और विराट कोहली जैसे महान बल्लेबाजों को भी पीछे छोड़ दिया है।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version