Tuesday, February 24

IPL 2025, SRH vs MI: आईपीएल 2025 के 41वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद की भिड़ंत मुंबई इंडियंस से होगा। यह मुकाबला आज शाम 7.30 बजे से हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जायेगा।

इस मैच में मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के पास इतिहास रचने का मौका होगा। बुमराह यदि इस मैच में दो विकेट और लेने में सफल रहते हैं तो वह श्रीलंकाई तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा के रिकॉर्ड को ब्रेक कर मुंबई इंडियंस के लिए IPL में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बन जाएंगे।

क्या आज मलिंगा का रिकॉर्ड तोड़ पाएंगे जसप्रीत बुमराह?

IPL 2025, Lasith Malinga
Lasith Malinga, SRH vs MI/Getty Images

मुंबई इंडियंस के लिए आईपीएल इतिहास में लसिथ मलिंगा ने 122 मैचों में 170 विकेट अपने नाम किया है। वहीं, दूसरे नंबर पर जसप्रीत बुमराह 137 मैचों में 169 विकेट लेकर इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर कायम हैं। तीसरे स्थान पर पूर्व भारतीय स्पिनर हरभजन सिंह का नाम आता है जिन्होंने मुंबई के लिए 137 मुकाबलों में 122 विकेट अपने नाम किए थे।

चौथे नंबर पर मिचेल मैघलन का नाम शामिल हैं उन्होंने 56 मैचों में 71 विकेट चटकाए थे और किरोन पोलार्ड का नाम भी इस लिस्ट में शामिल हैं उन्होंने मुंबई इंडियंस के लिए 179 मुकाबलों में 69 विकेट अपने नाम कर इस लिस्ट में अपनी जगह बनाई है।

CSK के खिलाफ बुमराह ने की थी अच्छी गेंदबाजी

Jasprit Bumrah, IPL 2025
Jasprit Bumrah, IPL 2025/Getty Images

जसप्रीत बुमराह IPL के 18वें सीजन के शुरुआती 4 मुकाबले चोट की वजह से नहीं खेल पाए थे। उन्होंने RCB के खिलाफ मैच से वापसी की थी। आईपीएल 2025 में बुमराह ने अब तक 4 मैच खेले हैं और इस दौरान उन्होंने मात्र 4 विकेट अपने नाम कर पाए हैं। चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ खेले गए पिछले मैच में वह शानदार लय में दिखे थे।

इस मुकाबले में उन्होंने 4 ओवर में 25 रन देकर एमएस धोनी और शिवम दुबे का विकेट लिया था। बुमराह SRH के खिलाफ मुकाबले में भी अच्छा प्रदर्शन करके मुंबई इंडियंस के लिए नंबर 1 गेंदबाज बनना चाहेंगे।

MI लगा चुकी है जीत की हैट्रिक

Mumbai Indians, IPL 2025
Mumbai Indians, IPL 2025/Getty Images

मुंबई इंडियंस की बात करें तो शुरुआती मुकाबलों में हार मिलने के बाद टीम वापस जीत की पटरी पर लौट आई है। उन्होंने पिछले मैच में चेन्नई सुपर किंग्स को हराकर जीत की हैट्रिक लगाई।

मुंबई की टीम इस सीजन में अब तक 8 मुकाबले खेल चुकी है, जिसमें से उन्होंने 4 में जीत दर्ज की और इतने ही मैचों में उन्हें हार का सामना भी करना पड़ा है। मुंबई इंडियंस 8 अंकों के साथ इस वक्त पॉइंट्स टेबल में छठे नंबर पर है।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer शिव मंगल सिंह (Shiv Mangal Singh) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version