Monday, February 23

Pahalgam terrorist attack: इस समय आईपीएल 2025 का सीजन खेला जा रहा है। इसी बीच बीते दिन मंगलवार को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 लोगों की मौत हो गई है। अब भारत के सुरक्षाबल आतंकियों की तलाश में जुटे गए हैं। इस हमले की जिम्मेदारी लश्कर-ए-तैयबा के विंग द रजिस्टेंस फ्रंट यानी TRF ने ली है। वहीं इस हमले के बाद अब पूरे देश में काफी गुस्सा है। इसके अलावा आज आईपीएल में होने वाले मैच को लेकर बीसीसीआई ने कई बड़े बदलाब किए हैं।

BCCI ने किए कई बड़े बदलाव :-

इस बीच आज बीसीसीआई ने एक बयान जारी किया है। इसके अनुसार आज मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद की टीम के बीच खेले जाने वाले मैच के दौरान सभी खिलाड़ी और अंपायर अपनी बाजू पर काली पट्टी बांधकर मैदान पर उतरेंगे।

BCCI
BCCI

इसके अलावा इस मैच से पहले 1 मिनट का मौन भी रखा जाएगा। वहीं इस मैच के दौरान किसी भी प्रकार की कोई आतिशबाजी नहीं होगी। इसके अलावा आज के इस मैच में चीयरलीडर भी नहीं दिखाई देंगी। वहीं भारतीय टीम के सभी खिलाड़ियों ने इस टेरिरिस्ट घटना की कड़ी आलोचना की है।

हमले को लेकर विराट कोहली ने दिया बयान :-

भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने सोशल मीडिया पर एक स्टोरी शेयर करते हुए इस आतंकी हमले की कड़ी निंदा की है। इस पोस्ट में उन्होंने लिखा है कि, “पहलगाम में निर्दोष लोगों पर हुए इस आतंकी हमले से मैं बहुत दुखी हुआ हूं।

Virat Kohli
Virat Kohli

मैं सभी पीड़ित परिवारों के प्रति हार्दिक संवेदना करता हूं। इस बीच मैं उन सभी लोगों के परिवारों के लिए शांति और शक्ति की प्रार्थना करता हूं, जिन्होंने इस हमले में अपनी जान गंवाई है । इसके अलावा मैं इस जघन्य कृत्य के लिए न्याय की कामना भी करता हूं।”

आतंकी हमले पर भड़के गंभीर :-

Gautam Gambhir
Gautam Gambhir

भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर ने भी इस आतंकी हमले पर पोस्ट करते हुए लिखा है कि, “मैं मृतकों के परिवारों के लिए प्रार्थना कर रहा हूं। क्यूंकि इस हमले के लिए जिम्मेदार लोगों को इसकी भारी कीमत भी चुकानी पड़ेगी। इस हमले का भारत कड़ा जवाब देगा। “

इस घटना पर गिल ने जताई नाराजगी :-

Shubman-Gill
Shubman-Gill

इस आतंकी हमले को लेकर भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज शुभमन गिल ने काफी नाराजगी जताई है। इसके चलते हुए उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर लिखा है कि, “पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बारे में सुनकर मेरा दिल टूट गया है। इस समय मेरी प्रार्थनाएं पीड़ितों और उनके परिवारों के साथ है। क्यूंकि इस तरह की आतंकी घटना की हमारे देश में कोई जगह नहीं है।”

युवराज सिंह ने भी दिया अपना बयान :-

Yuvraj-Singh
Yuvraj Singh/ Getty Images

पहलगाम में हुए इस आतंकी हमले को लेकर भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी युवराज सिंह ने भी अपना बयान दिया है। इस बीच उन्होंने कहा है कि, “पहलगाम में पर्यटकों पर हुए हमले से बहुत दुखी हूँ। पीड़ितों और उनके परिवारों के लिए प्रार्थना करता हूँ। आइए हम उम्मीद और मानवता में एकजुट रहें।”

पहलगाम में क्या हुआ :-

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम के बैसरन में बीते मंगलवार दोपहर को बड़ा आतंकी हमला हुआ है। इस आतंकी हमले में 26 लोगों की मौत हुई है और 17 से ज्यादा लोग घायल हैं।

indian army
indian army

इस हमले के दौरान आतंकियों ने नकली वर्दी पहनी हुई थी। एक रिपोर्ट के अनुसार उन आतंकियों ने हिंदू पर्यटकों की पहचान पूछ कर उन पर फायरिंग शुरू कर दी और पुरुषों को निशाना बनाया। इसके अलावा इस आतंकी हमले में एक स्थानीय शख्स के भी मारे जाने की खबर है।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version