Monday, February 23

PSL 2025: पाकिस्तान सुपर लीग 2025 में 22 अप्रैल को लाहौर कलंदर्स और मुल्तान सुल्तान के बीच एक रोमांचक मुकाबला खेला गया। इस मैच में एक ऐसा नजारा देखने को मिला जो आज से पहले शायद की किसी क्रिकेट मैच में हुआ हो।

उबैद खान ने जश्न मनाने के दौरान विकेटकीपर को कर दिया चोटिल

PSL 2025, Ubaid Shah's
PSL 2025, Ubaid Shah’s/Getty Images

लाहौर कलंदर्स की पारी के 15वें ओवर में ये घटना घटी। दरअसल इस ओवर की आखिरी गेंद पर उबैद शाह ने सैम बिलिंग्स को आउट किया। इस विकेट का जश्न मनाने के लिए उबैद शाह काफी उत्साह में विकेटकीपर उस्मान खान को हाई-फाई देने गए। लेकिन वह इतने जोश में थे कि हाई-फाई देने के चक्कर में गलती से उस्मान खान के सिर पर अपना हाथ मार बैठे।

गेंदबाज ने इतनी जोर से उनके सिर हाथ मारा कि उससे उस्मान खान को थोड़ी चोट आई और वो बाद में जमीन पर लेटे हुए नजर आए। हालांकि ये चोट इतनी गंभीर नहीं थी और उस्मान थोड़ी देर के बाद वापस विकेटकीपिंग करने के लिए तैयार हो गए और उन्होंने बाद में एक कैच भी पकड़ा।

पाकिस्तान का सोशल मीडिया पर उड़ाया जा रहा मजाक

दरअसल, इस मुकाबले में मुल्तान सुल्तान के गेंदबाज उबैद शाह ने विकेट लेने का जश्न इस तरह से मनाया कि उन्होंने अपने टीम के विकेटकीपर को ही चोटिल कर दिया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस इसको देखने के बाद एक बार फिर पाकिस्तान का मजाक उड़ा रहे हैं।

उबैद ने की मैच में शानदार गेंदबाजी

उबैद खान की बात करें तो उन्होंने इस मैच में शानदार गेंदबाजी की। अपने चार ओवर के स्पेल में उबैद ने 37 रन देकर 3 विकेट झटके। उन्होंने फखर जमान, डेरिल मिचेल और सैम बिलिंग्स को अपने शिकार बनाया। उनकी शानदार गेंदबाजी के बदौलत ही मुल्तान सुल्तान की टीम इस मैच को जीतने में कामयाब रही।

मुल्तान ने दर्ज की धमाकेदार जीत

PSL 2025, Bowler slapped wicketkeeper in celebration
PSL 2025, Bowler slapped wicketkeeper in celebration/Getty Images

22 अप्रैल को हुए मुकाबले में मुल्तान सुल्तान ने लाहौर कलंदर्स को 33 रनों से मात दी। पहले बल्लेबाजी करते हुए मुल्तान सुल्तान ने 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 228 रन बनाए थे। लक्ष्य का पीछा करने उतरी शाहीन अफरीदी की कप्तानी वाली लाहौर कलंदर्स की टीम 20 ओवर में 195 रन ही बना पाई। इस मुकाबले में उन्होंने अपनी टीम के लिए कई बार महत्वपूर्ण पारी खेली हक

मुल्तान के लिए यासिर खान ने सबसे ज्यादा 87 रन बनाए। जबकि टीम के तेज गेंदबाज उबैद शाह ने 4 ओवर में 37 रन देकर 3 बड़े विकेट लिए। उन्होंने फखर जमां, सैम बिलिंग्स और डैरिल मिचेल को आउट किया। इन दोनों खिलाड़ियों ने टीम की जीत में अहम योगदान दिया। यासिर खान को उनकी शानदार पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड मिला।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer शिव मंगल सिंह (Shiv Mangal Singh) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version