KL Rahul: भारतीय क्रिकेट टीम और ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के बीच 22 नवंबर से बॉर्डर-गावस्कर सीरीज की शुरुआत हो रही है। इस सीरीज के पहले मुकाबले में भारतीय टीम के प्रमुख कप्तान रोहित शर्मा व्यक्तिगत कारणों के चलते नहीं खेल रहे है। तभी तो अब रोहित की गैरमौजूदगी में केएल राहुल (KL Rahul) बतौर सलामी बल्लेबाज पर्थ टेस्ट में खेल सकते हैं। आइए जानते है बतौर सलामी बल्लेबाज राहुल (KL Rahul) के टेस्ट के आंकड़ों को।
बतौर सलामी बल्लेबाज अच्छी है KL Rahul की औसत :-
केएल राहुल (KL Rahul) भारत की तरफ से क्रिकेट के तीनों प्रारूप में पारी की शुरुआत कर चुके हैं। अभी तक इस भारतीय बल्लेबाज ने बतौर सलामी बल्लेबाज 44 टेस्ट मैच खेले हैं। वहीं मुकाबलों में खेलते हुए उन्होंने इनकी 75 पारियों में 34.94 की औसत के साथ 2,551 रन बनाए हैं।

इसके अलावा नंबर-1 पोजीशन पर खेलते हुए उन्होंने 41 पारियों में 40.02 की औसत से 1,601 रन बनाए हैं। वहीं नंबर-2 पर बल्लेबाजी करते हुए उन्होंने 34 पारियों में 28.78 की औसत के साथ 950 रन बनाए हैं।
बतौर सलामी बल्लेबाज राहुल ने लगाए है 7 शतक :-
केएल राहुल (KL Rahul) बतौर सलामी बल्लेबाज भारत की तरफ से संयुक्त रूप से सातवें सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज भी हैं। इस दौरान खेलते हुए उन्होंने पारी की शुरुआत करते हुए 7 शतक लगाए हैं। उनके अलावा शिखर धवन ने भी बतौर सलामी बल्लेबाज 7 शतक लगाए है।

वहीं इसके अलावा भारत की ओर से बतौर सलामी बल्लेबाज राहुल से ज्यादा शतक सुनील गावस्कर (33), वीरेंद्र सहवाग (22), मुरली विजय (12), गौतम गंभीर (9), रोहित शर्मा (9) और नवजोत सिंह सिद्धू (8) ने ही लगाए हैं।
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ राहुल का प्रदर्शन :-
केएल राहुल (KL Rahul) ने अभी तक ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 11 टेस्ट मैच खेले हैं। वहीं इन मुकाबलों में खेलते हुए उन्होंने 34.33 की औसत के साथ 618 रन बनाए हैं। इसके अलावा इस दौरान खेलते हुए उनका सर्वोच्च स्कोर 110 रन रहा है। इसके अलावा उन्होंने ऑस्ट्रेलिया की टीम के खिलाफ अभी तक 1 शतक और 6 अर्धशतक भी लगाए है।

जबकि ऑस्ट्रेलिया की धरती पर राहुल का प्रदर्शन खराब रहा है। ऑस्ट्रेलिया की धरती पर खेलते हुए उन्होंने 5 टेस्ट मैच ही खेले हैं। वहीं इन मुकाबलों में खेलते हुए उन्होंने 20.77 की औसत से 187 रन बनाए हैं। इसके अलावा वहां पर खेलते हुए उनके बल्ले से एक शतक भी निकला है।
KL Rahul का टेस्ट करियर :-
भारतीय बल्लेबाज केएल राहुल (KL Rahul) ने अपना पहला टेस्ट साल 2014 में ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के खिलाफ खेला था। वहीं अब तक उन्होंने कुल 53 टेस्ट मैच खेले हैं। इसके अलावा इन मुकाबलों में खेलते हुए उन्होंने इनकी 93 पारियों में 33.87 की औसत से 2,981 रन बनाए है।

वहीं इस दौरान उनके बल्ले से 8 शतक और 15 अर्धशतक निकले हैं। इस बीच उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 199 रन रहा है। इसके अलावा राहुल अपने टेस्ट करियर में 3 बार नाबाद भी रहे हैं।
Latest Cricket News in Hindi, Latest Football News in Hindi, Latest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा, खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरों पाने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।








