KL Rahul vs Babar Azam: Who has better stats in international cricket between KL Rahul and Babar Azam?
अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेट में भारत के बेहतरीन बल्लेबाज केएल राहुल और बाबर आज़म दोनों ने खूब नाम कमाया है। जहाँ एक ओर बाबर इस समय पाकिस्तान के सबसे बेहतरीन बल्लेबाज माने जाते हैं, तो वहीं केएल राहुल भारत के सबसे स्टाइलिश बल्लेबाजों में शुमार हैं। कई सारे लोग पाकिस्तान के बल्लेबाज की तुलना विराट कोहली से भी करते हैं, तो कुछ दिग्गज राहुल को कोहली से बेहतर शॉट सलेक्शन वाला बल्लेबाज मानते हैं।
हालाँकि, विराट कोहली ने बाबर आज़म से काफी ज्यादा अन्तर्राष्ट्रीय मैच खेले हैं, इसीलिए दोनों की तुलना करना ज़ायज नहीं है। लेकिन केएल राहुल और बाबर के अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेट के आंकड़ों की तुलना करना ठीक है। इसीलिए, यहाँ हम आपको आंकड़ों के जरिए बताएँगे कि अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेट में केएल राहुल और बाबर आज़म में से किसके आंकड़े बेहतर हैं।
अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेट में केएल राहुल और बाबर आज़म में से किसके आंकड़े हैं बेहतर? (KL Rahul vs Babar Azam In International Cricket)
- केएल राहुल ने साल 2014 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉक्सिंग डे टेस्ट से अपना अन्तर्राष्ट्रीय डेब्यू किया था। उन्होंने अपने अन्तर्राष्ट्रीय करियर में कुल 199 मुकाबले खेले हैं, जिसकी 226 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए उन्होंने 39.50 की औसत से 7979 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 199 रनों की सर्वश्रेष्ठ पारी के साथ 17 शतक और 54 अर्धशतक निकले हैं। आज़म ने अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेट में 762 चौके और 184 छक्के भी लगाए हैं।
- बाबर आज़म ने 31 मई 2015 को जिम्बाब्वे के खिलाफ लाहौर में खेले गए वनडे मैच से अपना अन्तर्राष्ट्रीय डेब्यू किया था। उन्होंने अपने अन्तर्राष्ट्रीय करियर में कुल 294 मुकाबले खेले हैं, जिसकी 328 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए उन्होंने 47.54 की औसत से 13836 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 196 रनों की सर्वश्रेष्ठ पारी के साथ 31 शतक और 94 अर्धशतक निकले हैं। आज़म ने अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेट में 1419 चौके और 155 छक्के भी लगाए हैं।
टेस्ट क्रिकेट में केएल राहुल बनाम बाबर आजम (KL Rahul vs Babar Azam in Test Cricket)

- केएल राहुल ने अपने टेस्ट करियर में 50 मैचों की 86 पारियों में 34.08 की औसत से 2863 रन बनाए हैं, जिसमें 199 रनों की सर्वश्रेष्ठ पारी के साथ 8 शतक और 14 अर्धशतक शामिल हैं। इसके अलावा, उन्होंने बल्लेबाजी करते हुए 345 चौके और 29 छक्के भी लगाए हैं, जबकि फील्डिंग करते हुए 62 कैच पकड़े हैं।
- बाबर आज़म के टेस्ट क्रिकेट के आंकड़ों पर नजर डालें तो, उन्होंने अपने टेस्ट करियर में 54 मैचों की 98 पारियों में 44.51 की औसत से 3962 रन बनाए हैं, जिसमें 196 रनों की सर्वश्रेष्ठ पारी के साथ 9 शतक और 26 अर्धशतक शामिल हैं। इसके अलावा, उन्होंने बल्लेबाजी करते हुए 459 चौके और 23 छक्के भी लगाए हैं, जबकि फील्डिंग करते हुए 62 कैच पकड़े हैं।
वनडे क्रिकेट में केएल राहुल बनाम बाबर आज़म (KL Rahul vs Babar Azam in ODI Cricket)

- केएल राहुल ने अपने वनडे करियर में 77 मैचों की 77 पारियों में 49.15 की औसत से 2851 रन बनाए हैं, जिसमें 112 रनों की सर्वश्रेष्ठ पारी के साथ 7 शतक और 18 अर्धशतक शामिल हैं। इसके अलावा, उन्होंने बल्लेबाजी करते हुए 226 चौके और 61 छक्के भी लगाए हैं, जबकि फील्डिंग करते हुए 63 कैच पकड़े हैं। इतना ही नहीं, उन्होंने 5 स्टम्पिंग भी की है।
- बाबर आज़म के वनडे क्रिकेट के आंकड़ों पर नजर डालें तो, उन्होंने अपने टेस्ट करियर में 117 मैचों की 114 पारियों में 56.72 की औसत से 5729 रन बनाए हैं, जिसमें 158 सर्वश्रेष्ठ रनों की पारी के साथ 19 शतक और 32 अर्धशतक शामिल हैं। इसके अलावा, उन्होंने बल्लेबाजी करते हुए 520 चौके और 60 छक्के भी लगाए हैं, जबकि फील्डिंग करते हुए 50 कैच पकड़े हैं।
टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में केएल राहुल बनाम बाबर आज़म (KL Rahul vs Babar Azam in T20I Cricket)

- केएल राहुल ने अपने टी20 इंटरनेशनल करियर में 72 मैचों की 68 पारियों में 37.75 की औसत से 2265 रन बनाए हैं, जिसमें 110* रनों की सर्वश्रेष्ठ पारी के साथ 2 शतक और 22 अर्धशतक शामिल हैं। इसके अलावा, उन्होंने बल्लेबाजी करते हुए 191 चौके और 99 छक्के भी लगाए हैं, जबकि फील्डिंग करते हुए 23 कैच पकड़े हैं। इतना ही नहीं, उन्होंने 1 स्टम्पिंग भी की है।
- बाबर आज़म के वनडे क्रिकेट के आंकड़ों पर नजर डालें तो, उन्होंने अपने टेस्ट करियर में 123 मैचों की 116 पारियों में 41.03 की औसत से 4145 रन बनाए हैं, जिसमें 122 रनों की सर्वश्रेष्ठ पारी के साथ 3 शतक और 36 अर्धशतक शामिल हैं। इसके अलावा, उन्होंने बल्लेबाजी करते हुए 440 चौके और 72 छक्के भी लगाए हैं, जबकि फील्डिंग करते हुए 50 कैच पकड़े हैं।

