Thursday, February 26

Test cricket: क्रिकेट के सबसे लम्बे फॉर्मेट को टेस्ट क्रिकेट कहा जाता है। इसके अलावा यह फॉर्मेट सबसे कठिन भी होता है। लेकिन पिछले कुछ सालों में टेस्ट क्रिकेट में ज्यादातर मैचों के नतीजे हार-जीत के रूप में आने लगे हैं। जबकि 19वीं और 20वीं सदी के क्रिकेट में काफी टेस्ट ड्रॉ पर समाप्त होते थे। लेकिन इसके बाद अब सभी टीमों की मानसिकता में भी बदलाब हुआ है। क्यूंकि समय के बदलने के साथ – साथ अब टेस्ट फॉर्मेट में भी आक्रामक बल्लेबाजी का चलन बढ़ने लगा है। इस बीच अगर हम टेस्ट इतिहास की बात करें तो भारत के कुछ मुकाबले 10 रनों से कम अंतर से भी ड्रॉ रहे हैं। आइए उन मैचों के बारे में भी जान लेते हैं।

1. भारत बनाम वेस्टइंडीज :-

साल 2011 में भारतीय क्रिकेट टीम और वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के बीच खेला गया मुंबई टेस्ट टेस्ट मैच केवल 1 रन से ही ड्रा रहा था। तब यह मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया था। इस मैच में वेस्टइंडीज की टीम के 590 रन के जवाब में भारत ने अपनी पहली पारी में 482 रन बनाए थे। उस समय पहली पारी में रविचंद्रन अश्विन ने शानदार शतक (103) भी लगाया था।

indian test cricket team
indian test cricket team

इसके बाद पहली पारी में बढ़त हासिल करने वाली वेस्टइंडीज की टीम अपनी दूसरी पारी में केवल 134 रनों पर ही ऑलआउट हो गई थी। इसके बाद जीत के लिए मिले 243 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने मैच के 5वें दिन के समय के समाप्त होने तक अपने 9 विकेट के नुकसान पर 242 रन का स्कोर ही बनाया था। तब यह मैच केवल एक रन से ड्रा हो गया था।

2. भारत बनाम वेस्टइंडीज :-

साल 1949 में भी भारतीय क्रिकेट टीम और वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के बीच एक टेस्ट मैच खेला गया था। तब इन दोनों के बीच यह मैच ब्रेबॉर्न में खेला गया था। इस मैच में भारतीय टीम कैरेबियाई टीम के खिलाफ जीत से चूक गई थी। क्यूंकि इस मैच में भारतीय टीम को जीत के लिए 361 रनों का लक्ष्य मिला था।

Indian cricket team
Indian cricket team

लेकिन इन रनों का पीछा करने आई भारतीय टीम अपनी दूसरी और मैच की चौथी पारी में 8 विकेट के नुकसान पर केवल 355 रन ही बना पाई थी। इसके बाद यह मैच भी ड्रा पर समाप्त हो गया था। इसके अलावा इस मैच की अपनी दूसरी पारी में भारतीय टीम के लिए विजय हजारे ने शतक (122) और रुसी मोदी ने अर्धशतक (86) लगाया था।

3. भारत बनाम इंग्लैंड :-

साल 1979 में भी भारत और इंग्लैंड की टीम के बीच टेस्ट मैच खेला गया था। तब यह टेस्ट मैच ओवल के मैदान पर खेला गया था। वहीं उस समय यह टेस्ट मैच केवल 9 रन के अंतर से ड्रा रहा था। इस मैच में इंग्लैंड की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 305 रन बनाए थे। इसके बाद भारतीय टीम ने भी अपनी पहली पारी में केवल 202 रन ही बनाए।

Indian cricket team
Indian cricket team

इसके बाद फिर इंग्लैंड की टीम ने अपनी दूसरी पारी 8 विकेट के नुकसान पर 334 रन बनाकर घोषित कर दी थी। इसके बाद भारतीय टीम को जीत के लिए 438 रनों का लक्ष्य मिला था। इन रनों का पीछा करते हुए भारतीय टीम ने अपने दिग्गज बल्लेबाज सुनील गावस्कर के दोहरे शतक (221) के चलते हुए 8 विकेट के नुकसान पर 429 रन बनाए थे।

4. भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका :-

साल 2013 में भारतीय क्रिकेट टीम और दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम के बीच टेस्ट मैच खेला गया था। तब यह मैच जोहांसबर्ग में खेला गया था। इस मैच को भारतीय टीम जीतने से चूक गई थी। इसके अलावा इस टेस्ट मैच में भारतीय टीम से जीत के लिए मिले 458 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए मेजबान दक्षिण अफ्रीका की टीम ने भी मैच के 5वें दिन के खेल की समाप्ति तक 7 विकेट के नुकसान पर 450 रन बना लिए थे।

indian cricket team
indian cricket team

तब दक्षिण अफ्रीका की तरफ से मैच की चौथी पारी में स्टार बल्लेबाज एबी डिविलियर्स (103) और फाफ डु प्लेसिस (134) ने शानदार शतक लगाए थे। जबकि भारत की तरफ से दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने इस मैच की दोनों पारियों में क्रमशः 119 और 96 रन के स्कोर आए थे।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version