T20 series: क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट को टी20 क्रिकेट के नाम से जाना जाता है। इसको हम फटाफट क्रिकेट के नाम से भी जानते हैं। क्यूंकि इसमें खेलते हुए सभी बल्लेबाज जल्द से जल्द ज्यादा रन बनाने की कोशिश करता है। जबकि गेंदबाज कम समय में अधिक विकेट लेने की कोशिश करता है। इसके चलते हुए अभी हाल ही में दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम के खिलाफ खेली गई 3 मैचों की टी-20 सीरीज को ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम ने 2-1 से जीतकर अपने नाम कर लिया था।
क्यूंकि इस सीरीज के आखिरी और निर्णायक टी-20 मैच को ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 2 विकेट से जीतकर सीरीज को अपने पक्ष में किया था। इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया में खेली गई इस टी-20 सीरीज में दक्षिण अफ्रीका के युवा बल्लेबाज डेवाल्ड ब्रेविस ने अपनी प्रतिभा का लोहा भी मनवाया था। इस बीच आइए ऑस्ट्रेलिया में एक द्विपक्षीय टी-20 सीरीज में सर्वाधिक रन बनाने वाले मेहमान बल्लेबाजों के बारे में भी जान लेते हैं।
1. विराट कोहली :-
ऑस्ट्रेलिया में एक टी-20 सीरीज में सर्वाधिक रन बनाने वाले मेहमान बल्लेबाजों की लिस्ट में पहले पायदान पर भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली का नाम आता है। इस स्टार बल्लेबाज ने 3 मैचों की सीरीज की 3 पारियों में 199.00 की शानदार बल्लेबाजी औसत और 160.48 की स्ट्राइक रेट के साथ 199 रन बनाए थे।

इस पूरी टेस्ट सीरीज में हमें उनके बल्ले से तीन अर्धशतकीय पारियां भी देखने को मिली थी। इसके अलावा तब विराट कोहली ने 90, 59* और 50 रन के स्कोर बनाए थे। वहीं भारतीय क्रिकेट टीम ने उस समय सीरीज को 3-0 से क्लीन स्वीप भी किया था।
2. पथुम निसांका :-
साल 2022 में श्रीलंका क्रिकेट टीम ने ऑस्ट्रेलिया का दौरा किया था। उस समय श्रीलंका क्रिकेट टीम और ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली गई थी। इसके अलावा तब ऑस्ट्रेलिया की टीम ने उस टेस्ट सीरीज को 4-1 से जीतकर अपने नाम किया था। जबकि श्रीलंका क्रिकेट टीम की तरफ से उस पूरी सीरीज में पथुम निसांका सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे थे।

इस पूरी सीरीज में हमें उनके बल्ले से 5 पारियों में खेलते हुए 36.80 की बल्लेबाजी औसत और 115.72 की स्ट्राइक रेट के साथ 184 रन बनाए थे। इसके अलावा तब उनके बल्ले से 3 अर्धशतक भी आए थे। जबकि ऑस्ट्रेलिया टीम की तरफ से सबसे ज्यादा 155 रन जोस इंग्लिस के बल्ले से आए थे।
3. डेवाल्ड ब्रेविस :-
अभी हाल ही में दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम और ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के बीच टी20 सीरीज खेली गई थी। इस पूरी सीरीज में साउथ अफ्रीका के युवा विस्फोटक बल्लेबाज डेवाल्ड ब्रेविस के बल्ले से खेली गई 3 पारियों में 90.00 की बल्लेबाजी औसत और 204.55 की स्ट्राइक रेट के साथ कुल 180 रन आए थे। जबकि उस दौरान उनके बल्ले से 1 शतक और 1 अर्धशतक भी आया था।

इस पूरी सीरीज में वह सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज भी रहे थे। उनके बाद रन बनाने के मामले में ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज टिम डेविड का नाम आता है। तब वह इस सीरीज में दूसरे सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे थे। इस बीच उनके बल्ले से 150 रन आए थे। जबकि ब्रेविस के अलावा किसी अन्य दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज ने इस पूरी सीरीज में 100 रन भी नहीं बनाए थे।
4. दक्षिण अफ्रीकी टीम से लगाया दूसरा सबसे तेज टी20 शतक :-

ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका की टीम के बीच 3 मैचों की टी-20 सीरीज खेली गई थी। इस सीरीज के दूसरे टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच में साउथ अफ्रीका के युवा विस्फोटक बल्लेबाज ब्रेविस ने नाबाद रहते हुए शानदार शतक (125*) लगाया था। इस मैच में उन्होंने अपना शतक 41 गेंदों में पूरा किया था। इसके अलावा वह डेविड मिलर के बाद दक्षिण अफ्रीका टीम की तरफ से दूसरा सबसे तेज शतक जड़ने वाले खिलाड़ी भी बने थे।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।






