T20 cricket: क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट को टी-20 क्रिकेट के नाम से जाना जाता है। इस फॉर्मेट में खेलते हुए 400 विकेट लेना किसी भी खिलाड़ी के लिए बड़ी उपलब्धि होता है। लेकिन इस फॉर्मेट में कुछ ही खिलाड़ी हुए हैं जिन्होंने इस आंकड़े को छुआ है। वहीं इस बीच कुछ ऐसे ऑलराउंडर भी हुए हैं जिन्होंने टी-20 क्रिकेट में 6,000 से अधिक रन बनाने के साथ-साथ 400 से ज्यादा विकेट लेने का कारनामा भी किया है। आइए उन चुनिंदा खिलाड़ियों के आंकड़ों पर भी एक नजर डाल लेते हैं।
1. शाकिब अल हसन :-
क्रिकइंफो की रिपोर्ट के अनुसार शाकिब अल हसन ने 457 टी-20 मैचों में खेलते हुए अपने 500 विकेट लिए हैं। वहीं इस दौरान उनकी गेंदबाजी औसत लगभग 21 की रही है। इसके अलावा उन्होंने इस सबसे छोटे फॉर्मेट में खेलते हुए 5 पारियों में 5 विकेट हॉल लेने का कारनामा भी किया है।

इसके अलावा दूसरी तरफ बल्लेबाजी में भी उन्होंने लगभग 21 की औसत के साथ 7,500 से अधिक रन बनाए हैं। जबकि इस फॉर्मेट में खेलते हुए उनके बल्ले से अभी तक 33 अर्धशतक भी आए हैं।
2. ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी हैं शाकिब :-

इसके अलावा बांग्लादेश क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर शाकिब अल हसन टी-20 क्रिकेट के इतिहास में 7,000 से ज्यादा रन बनाने के साथ-साथ 500 से ज्यादा विकेट लेने वाले इकलौते खिलाड़ी भी हैं। जबकि कैरेबियाई स्टार ऑलराउंडर आंद्रे रसेल भी अब उनके इस रिकॉर्ड की बराबरी करने के करीब पहुंच गए हैं।
3. आंद्रे रसेल :-
इस सूचि में दूसरा नाम वेस्टइंडीज के स्टार आक्रामक ऑलराउंडर आंद्रे रसेल का आता है। इसके अलावा वह साल 2025 की शुरुआत में टी-20 में सबसे तेज 9,000 रन बनाने वाले बल्लेबाज भी बने थे। इस समय उनके नाम 564 मैचों में 26.29 की बल्लेबाजी औसत और 168.21 की स्ट्राइक रेट के साथ कुल 9,361 रन हैं।

इस दौरान उनके बल्ले से 33 अर्धशतक और 2 शतक भी आए हैं। इसके अलावा उन्होंने गेंदबाजी करते हुए भी 25.83 की गेंदबाजी औसत के साथ 487 टी-20 विकेट लिए हैं। इस बीच उन्होंने 1 बार 5 विकेट हॉल भी लिया है।
4. ड्वेन ब्रावो :-
इस सूचि में चौथे पायदान पर वेस्टइंडीज के पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर ड्वेन ब्रावो का नाम आता है। उन्होंने साल 2006 न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ अपना पहला टी-20 मैच खेला था। उन्होंने अभी तक अपने टी-20 करियर में कुल 582 मैच खजेले हैं।

इन मैचों में खेलते हुए उन्होंने 24.40 की शानदार गेंदबाजी औसत और 8.26 की इकॉनमी रेट से 631 विकेट लिए हैं। इसके अलावा उन्होंने अपने बल्ले से भी सभी टीमों को योगदान दिया है। उन्होंने टी-20 क्रिकेट की 442 पारियों में खेलते हुए 22.33 की बल्लेबाजी औसत के साथ 7,970 रन बनाए थे।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

