Monday, February 16

Test Cricket: टेस्ट क्रिकेट का रोमांच इन दिनों फैंस के सिर चढ़कर बोल रहा है। वहीं इस समय भारत और इंग्लैंड के बीच 5 टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जा रही है। इसके चलते हुए इसमें मैदान पर खूब बवाल और ड्रामे भी देखने को मिल रहे हैं। इसके अलावा चलिए जानते हैं कि टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा बार ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ जीतने वाले टॉप-5 खिलाड़ी कौन हैं। इस बीच हम आपको बता देना चाहते हैं कि टॉप-5 में भारत के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर का नाम भी शामिल है। उन्होंने 200 टेस्ट मैच खेले और सबसे ज्यादा रन बनाए थे।

1. जैक कालिस :-

Jacques Kallis
Jacques Kallis

दक्षिण अफ्रीका के पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर जैक कालिस के नाम टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ का खिताब जीतने का रिकॉर्ड दर्ज है। इस दिग्गज ऑलराउंडर ने 166 टेस्ट मैचों के करियर में 23 बार यह अवॉर्ड जीता है।

2. मुथैया मुरलीधरन :-

Muttiah Muralitharan
Muttiah Muralitharan

इस मामले में दूसरे स्थान पर श्रीलंका के पूर्व दिग्गज स्पिन गेंदबाज और टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले मुथैया मुरलीधरन का नाम आता है। इस दिग्गज स्पिन गेंदबाज ने अपने 133 टेस्ट मैचों के करियर में कुल 19 बार यह खिताब जीता है।

3. वसीम अकरम :-

Wasim Akram
Wasim Akram

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज वसीम अकरम टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ खिताब जीतने के मामले में तीसरे नंबर पर आते हैं। क्यूंकि उन्होंने 104 टेस्ट मैचों के अपने करियर में कुल 17 बार ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ का अवॉर्ड जीतकर अपने नाम किया है।

4. शेन वॉर्न :-

shane warne
Shane Warne/Getty Images

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के महान स्पिन गेंदबाज शेन वॉर्न का नाम भी इस लिस्ट में आता है। इस लिस्ट में उनका नाम चौथे स्थान पर आता है। उन्होंने अपने 145 टेस्ट मैचों के करियर में कुल 17 बार ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ का अवॉर्ड जीता है।

5. कुमार संगाकारा :-

Kumar Sangakkara
image source via getty images

इस मामले में पांचवे नंबर पर श्रीलंका के दिग्गज बल्लेबाज कुमार संगाकारा का नामा आता है। क्यूंकि उन्होंने श्रीलंका के लिए 134 टेस्ट मैच खेलते हुए 16 बार ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ का अवॉर्ड जीता है। इसके अलावा इस खास लिस्ट में भारत के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर 9वें नंबर पर आते हैं। उन्होंने 200 टेस्ट मैचों में कुल 14 बार यह खिताब जीता है।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version