भारत में इस साल वनडे विश्व कप का आयोजन होने वाला है। इसके लिए फैंस अभी से बेताब नजर आ रहे हैं। 2023 का ये वनडे विश्व कप अक्टूबर से लेकर नवंबर तक चलेगा और इसके लिए जल्दी ही शेड्यूल भी जारी होने वाला है। क्रिकेट के इस माहकुंभ के लिए सभी देश के खिलाड़ी तैयारी कर रहे हैं। लेकिन पाकिस्तान यहां पर भी बेबसी का ढिंढोरा पीट रहा है और इसके आयोजन के लिए अपनी टांग अड़ाने का काम कर रहा है। पहले एशिया कप में अब विश्व कप के लिए पाकिस्तान अपना रोना रोने से बाज नहीं आ रहा है। इन सब के बीच पाकिस्तान के लिहाज से एक खबर तो अच्छी है कि वो भारत में विश्व कप खेलने के लिए आएगी। लेकिन बावजूद इसके वो विश्व कप के आयोजन को प्रभावित करने की कोशिश कर रहा है।

नरेंद्र मोदी स्टेडियम में नहीं खेलना चाहता पाकिस्तान
हांलाकि अभी तक विश्व कप का शेड्यूल सामने नहीं आया है, लेकिन इसके मैचों के कुछ जगहों के बारे में खबरे बाहर निकल रही है। इसमें सबसे बड़ा महामुकाबला भारत और पाकिस्तान को लेकर बड़ी बात सामने आई है। जिसमें बताया जा रहा है कि इन दोनों ही देशों का मैच अहमदाबाद में विश्न के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम नरेंद्र मोदी स्टेडियम मे होगा। अब इसके बाद जैसे ही इसकी भनक पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को लगी तो वो यहां पर खेलने के लिए हामी नहीं भर रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पीसीबी के एक सूत्र ने बताया है कि उनके प्रमुख नजम सेठी ने बार्कले और एलार्डिस को बता दिया है कि उनकी टीम नहीं चाहती कि वो अहमदाबाद के में अपने लीग मैच ना खेले। इसके अलावा ये भी खबर सामने आ रही कि यदि पाकिस्तान की सरकार उनके बोर्ड को अनुमति देती है तो वह चेन्नई, बैंगलुरु और कोलकाता में आपना मैच खेलना चाहेंगे।

