Tuesday, July 15

IPL 2023 में रिंकु सिंह का नाम भारत में ही नहीं बल्कि दुनिया में लिया जा रहा है। इसका कारण उनका गुजरात टाइटंस के खिलाफ आखिरी ओवर में लगातार 5 छक्के मारना है। दरअसल, आईपीएल 2023 के एक मैच में कोलकाता को 5 गेंदों में 28 रन की जरूरत थी। इस ओवर में कोलकाता की कमान रिंकु सिंह के हाथ में थी और गुजरात की तरफ से यश दयाल गेंदबाजी कर रहे थे। रिंकु सिंह ने लगातार 5 छक्के मारकर गुजरात की टीम से मैच छीनकर कोलकाता के नाम कर दिया। इसके बाद रिंकु सिंह सोशल मीडिया में जबरदस्त तरीके से ट्रैंड करने लगे थे। पूरी दुनिया में उनकी बात होने लगी। यहां तक की अमेरिकी पॉर्न स्टार केंड्रा लस्ट भी रिंकु की फैन हो गई।

रिंकु द किंग- केंड्रा लस्ट

रिंकु सिंह की गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेली गई धाकड़ पारी के बाद अमेरिकी पार्न स्टार केंड्रा लस्ट ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट से ट्वीट करते हुए लिखा कि, रिंकु द किंग। इसके बाद केंड्रा लस्ट का ट्वीट सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा। कई लोगों ने रिंकु सिंह को कहा कि, भाई ये आपके प्यार में गिर गई है।

कभी झाड़-पोछा लगता थे आज बन गए स्टार

रिंकु सिंह एक बेहद गरीब परिवार से ताल्लुख रखते हैं। आईपीएल में आने से पहले उनको अपने परिवार व खुद का पेट भरने के झाडू-पोछा तक लगाया है। लेकिन अब इस होनहार खिलाड़ी की जिंदगी बदल चुकी है। आज पुरी दुनिया के क्रिकेट प्रेमी रिंकु सिंह को जानते हैं। आज रिंकु सिंह एक मैच की लाखों रुपये फीस लेते हैं।

Share.

साल 2020 से स्पोर्ट्स पत्रकारिता में एक सिपाही के तौर पर कार्यरत हूं। प्रत्येक खेल में उसके सभी पहलुओं के धागे खोलकर आपके सामने रखने की कोशिश करूंगा। विराट व रोहित का बल्ला धोखा दे सकता है, लेकिन आपको यहां खबरों की विश्वसनियता पर कभी धोखा नहीं मिलेगा। बचपन से ही क्रिकेट के साथ-साथ अन्य खेलों में खास दिलचस्पी होने के कारण इसके बारे में लिखना बेहद पसंद है।

Leave A Reply

Exit mobile version