Sunday, February 1

साल 2023 के आईपीएल में सबसे ज्यादा चर्चा युवा फिनिशर बल्लेबाज रिंकु सिंह की हो रही है। रिंकु सिंह ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ आखिरी ओवर में लगातार 5 छक्के लगाकर अपनी टीम कोलकाता नाइट राइडर्स की जीत दिलाई थी। इसके बाद रिंकु रातों-रात मशहूर हो गए। जानकारी के लिए बता दें कि रिंकु सिंह लगातार 5 छक्के लगाने वाले दुनिया के सबसे कम उम्र के खिलाड़ी भी बन गए थे। जब आप रिंकु सिंह के बारे में जानेंगे तो आपको पता चलेगा कि इस युवा खिलाड़ी ने इस मुकाम तक खुद को पहुंचाने में बहुत ज्यादा मेहनत की है।

गरीब परिवार से थे रिंकु

रिंकु सिंह एक बेहद गरीब परिवार से ताल्लुख रखते हैं। आईपीएल में आने से पहले उनको अपने परिवार व खुद का पेट भरने के झाडू-पोछा तक लगाया है। लेकिन अब इस होनहार खिलाड़ी की जिंदगी बदल चुकी है। आज पुरी दुनिया के क्रिकेट प्रेमी रिंकु सिंह को जानते हैं। आज रिंकु सिंह एक मैच की लाखों रुपये फीस लेते हैं।

Rinku Singh

 

एक मैच की फीस

साल 2022 में कोलकाता नाइट राइडर्स ने रिंकु सिंह को 55 लाख रुपये में खरीदा था। इसके बाद 2023 में भी इसी प्राइज मनी में उन्हें रिटेन किया गया और इस साल कोलकाता को 14 मैच खेलने हैं। इस हिसाब से रिंकु सिंह एक मैच के लिए 3.44 लाख रुपये लेते हैं। अगर वो किसी भी मैच में शानदार प्रदर्शन करते हैं, तो वो 6 लाख रुपये प्रति मैच तक कमा सकते हैं।

किंग खान भी हो गए फैन

गुजरात टाइटंस के खिलाफ 5 छक्के लगाने के बाद बॉलीवुड के किंग खान भी रिंकु सिंह के फैन हो गए। उन्होंने ट्वीट करते हुए रिंकु सिंह को पठान के पोस्टर में दिखाया था। जिसके बाद रिंकु सिंह ने भी शाहरुख खान को धन्यवाद कहा था। साल 2018 में रिंकु सिंह को कोलकाता नाइट राइडर्स ने 80 लाख रुपये में खरीदा था। इसके बाद उनको घुटने में चोट लग गई थी, जिसके चलते उन्हें आईपीएल 2021 से बाहर होना पड़ा था।

Share.

साल 2020 से स्पोर्ट्स पत्रकारिता में एक सिपाही के तौर पर कार्यरत हूं। प्रत्येक खेल में उसके सभी पहलुओं के धागे खोलकर आपके सामने रखने की कोशिश करूंगा। विराट व रोहित का बल्ला धोखा दे सकता है, लेकिन आपको यहां खबरों की विश्वसनियता पर कभी धोखा नहीं मिलेगा। बचपन से ही क्रिकेट के साथ-साथ अन्य खेलों में खास दिलचस्पी होने के कारण इसके बारे में लिखना बेहद पसंद है।

Leave A Reply

Exit mobile version