ये बात तो सभी को पता है कि भारतीय टीम के क्रिकेट खिलाड़ी दुनिया में अन्य देशों के खिलाड़ियों की तुलना में बहुत ज्यादा पैसा कमाते हैं। लेकिन आज के समय में भारतीय खिलाड़ियों की कमाई का जरिया सिर्फ क्रिकेट से कमाई वाला पैसा नहीं, बल्कि सोशल मीडिया से किसी ब्रांड के प्रचार से भी होती है। ये किसी भी खिलाड़ी की सोशल मीडिया पर फैन फॉलोइंग के आधार पर निर्धारित होता है कि कोई ब्रांड उसे कितना पैसा भुकतान करता है।
विराट कोहली हैं सोशल मीडिया के भी किंग
विराट कोहली आज के समय में सिर्फ भारत के नहीं बल्कि पूरी दुनिया के लोकप्रिय एथलीट में से एक हैं। सोशल मीडिया के सभी प्लेटफॉर्मस पर उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। किंग कोहली को इंस्टाग्राम में इस वक्त 25 करोड़ से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। इसके अलावा एक्स (पूर्व में ट्विटर) में 5 करोड़ से ज्यादा और फेसबुक में भी उन्हें 5 करोड़ से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। आज के इस लेख में हम विराट कोहली की इंस्टाग्राम से होने वाली कमाई के बारे में बात करने वाले हैं। आइए जानते हैं कि आखिर भारत का ये स्टार क्रिकेटर इंस्टग्राम से कितने पैसे कमाता है।
विराट एक सोशल मीडिया पोस्ट के लेते हैं करोड़ों रुपये
हाल में ही इंस्टाग्राम शेड्यूलिंग टूल हॉपर हेटक्वार्टर की तरफ से मशूहर हस्तियों के बारे में एक लिस्ट जारी हुई थी। जिसमें इन लोगों की इंस्टग्राम से होने वाली कमाई के बारे में बताया गया था। इस लिस्ट में क्रिस्टियानो रोनाल्डो, लियोनेल मेसी और विराट कोहली समेत अन्य फिल्मी जगत की हस्तियां भी शामिल थीं। इस पोस्ट के जरिए ये दावा किया गया कि ये एथलीट आखिर एक इंस्टाग्राम पोस्ट से कितना पैसा कमाते हैं। इस लिस्ट में बताया गया था कि विराट कोहली एक इंस्टाग्राम पोस्ट के लिए 11.45 रुपये लेते हैं। इसके अलावा क्रिस्टियानों रोनाल्डो 26 करोड़ और मेसी 21.52 करोड़ लेते हैं।
विराट कोहली ने दी सफाई
इंस्टाग्राम शेड्यूलिंग टूल हॉपर हेटक्वार्टर की तरफ से जारी की गई लिस्ट पर अगस्त 2023 में विराट कोहली ने सफाई देते हुए एक्स (पूर्व में ट्विटर) में लिखा था कि, “जीवन में जो कुछ भी मिला है उसके लिए आभारी और ऋणी हूं, लेकिन सोशल मीडिया पर मेरी कमाई के बारे में जो खबरें चल रही है वो सच नहीं हैं।”
ये भी पढ़ें: गिल को कप्तान बनाना क्या गुजरात टाइटंस के लिए पड़ सकता है भारी?
स्पोर्ट्स से जुड़ी अन्य खबरें जैसे, cricket news और football news के लिए हमारी वेबसाइट hindi.sportsdigest.in पर log on

