भारतीय क्रिकेट के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए 12 मई 2025 को इस बात की जानकारी दी। पोस्ट में विराट ने लिखा कि, उन्हें बैगी ब्लू पहने हुए 14 साल पूरे हो गए हैं और अब सफेद कपड़ों से विदा लेने का समय आ गया है।

टेस्ट क्रिकेट में विराट का शानदार सफर

last Test century of Virat Kohli flying kiss to Anushka Sharma
last Test century of Virat Kohli flying kiss to Anushka Sharma/Getty Images

विराट कोहली ने जून 2011 में वेस्टइंडीज के खिलाफ डेब्यू किया था। उन्होंने 123 टेस्ट मैचों की 210 पारियों में कुल 9230 रन बनाए औरइस दौरान उनका औसत 46.85 का रहा। इस दौरान विराट ने 30 शतक और कई यादगार पारियां खेलीं। वे टेस्ट क्रिकेट में 10,000 रन से सिर्फ 970 रन दूर रह गए।

विराट का पहला और आखिरी शतक, दोनों ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ

कोहली का टेस्ट करियर खास रहा, खासकर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ। उनका पहला शतक जनवरी 2012 में एडिलेड में आया, जब उन्होंने 138 गेंदों पर 116 रन बनाए थे। दिलचस्प बात यह है कि उनका आखिरी टेस्ट शतक भी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पर्थ टेस्ट के दौरान नवंबर 2024 में आया।

आखिरी टेस्ट शतक के बाद भेजा फ्लाइंग किस

पर्थ में खेले गए बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दूसरे टेस्ट में विराट ने 143 गेंदों पर नाबाद 100 रन बनाए। उनकी इस पारी में 8 चौके और 2 छक्के शामिल थे। शतक के बाद विराट ने स्टैंड्स में बैठीं अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा को फ्लाइंग किस भेजा, जो इस लम्हे को और भी खास बना गया। यह नजारा फैंस के लिए बेहद भावुक और यादगार रहा।

विराट का टेस्ट क्रिकेट को लेकर बयान

अपने रिटायरमेंट पोस्ट में विराट ने टेस्ट क्रिकेट के प्रति अपने जज़्बात साझा करते हुए लिखा – “यह फॉर्मेट मेरे लिए बेहद खास रहा है। इसने मुझे मानसिक रूप से मजबूत किया, मेरी परीक्षा ली और कई जीवन पाठ सिखाए जिन्हें मैं हमेशा अपने साथ रखूंगा। सफेद कपड़ों में खेलना एक बेहद निजी अनुभव रहा है।”

क्रिकेट को विरासत देकर गए विराट

विराट कोहली सिर्फ एक बल्लेबाज़ नहीं, बल्कि एक प्रेरणा का स्रोत रहे हैं। उन्होंने न केवल भारत के लिए शतक लगाए, बल्कि टीम की कप्तानी भी की और कई अहम जीत दिलाईं। उनके बाद क्रिकेट जगत में एक खालीपन रहेगा, लेकिन उनकी बनाई गई विरासत आने वाली पीढ़ियों को राह दिखाएगी।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer शिव मंगल सिंह (Shiv Mangal Singh) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version