Saturday, February 7

T20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले ICC T20I रैंकिंग में अभिषेक शर्मा नंबर 1 बल्लेबाज बने हुए हैं और भारत के कई खिलाड़ी टॉप 10 में शामिल हैं।

भारतीय ओपनर अभिषेक शर्मा T20 वर्ल्ड कप 2026 में ICC T20I रैंकिंग के नंबर 1 बल्लेबाज के रूप में एंट्री करेंगे। न्यूजीलैंड के खिलाफ हालिया T20I सीरीज के अंत में उनके कुछ रेटिंग पॉइंट्स जरूर गिरे, लेकिन इसके बावजूद वह टॉप पर बने हुए हैं।

फिलहाल, अभिषेक शर्मा के नाम 917 रेटिंग पॉइंट्स हैं, जो दूसरे स्थान पर मौजूद इंग्लैंड के फिल सॉल्ट से पूरे 83 पॉइंट्स ज्यादा हैं। अच्छी बात यह है कि भारतीय टीम की बैटिंग ऑर्डर के टॉप 4 खिलाड़ियों में से तीन खिलाड़ी आईसीसी टी20 बैटिंग रैंकिंग में टॉप 6 में शामिल हैं।

तिलक वर्मा की रैंकिंग में गिरावट, लेकिन टी20 वर्ल्ड कप के लिए फिट

गौरतलब हो कि, तिलक वर्मा न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की T20I सीरीज में नहीं खेल पाए थे, जिसका असर उनकी रैंकिंग पर भी पड़ा। वह अब ICC T20I रैंकिंग में चौथे स्थान पर खिसक गए हैं।

हालांकि, अब तिलक वर्मा पूरी तरह फिट हैं और T20 वर्ल्ड कप से पहले इंडिया A के लिए USA के खिलाफ वॉर्मअप मैच में भी खेलते हुए दिखे। अब वह राष्ट्रीय टीम से जुड़कर साउथ अफ्रीका के खिलाफ वार्मअप मैच खेलने के लिए और फिर मुख्य टूर्नामेंट खेलने के लिए तैयार हैं।

सही समय पर फॉर्म में लौटे सूर्यकुमार यादव

भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टी20 वर्ल्ड कप से ठीक पहले शानदार फॉर्म में वापसी की है। उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों में तेजतर्रार फिफ्टी लगाई और सबसे ज्यादा रन बनाकर प्लेयर ऑफ द सीरीज भी बने। उन्हें इसका फायदा ICC रैंकिंग में भी मिला है।

सूर्यकुमार यादव अब 728 रेटिंग पॉइंट्स के साथ छठे स्थान पर पहुंच गए हैं, जिससे भारत के मिडिल ऑर्डर की मजबूती और साफ नजर आती है।

ईशान किशन को मिला जबरदस्त फायदा

ईशान किशन ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पांचवें T20I में तूफानी शतक जड़कर ICC रैंकिंग में लंबी छलांग लगाई है। ईशान किशन अब 32 स्थान की छलांग के साथ 32वें नंबर पर पहुंच गए हैं। मौजूदा फॉर्म को देखते हुए माना जा रहा है कि अगर उन्हें वर्ल्ड कप में लगातार मौके मिले, तो वह जल्द ही टॉप 10 बल्लेबाजों में शामिल हो सकते हैं।

ICC T20I रैंकिंग में टॉप 10 बल्लेबाजों की सूची (04 फरवरी के अनुसार)

1. अभिषेक शर्मा (भारत) – 917 रेटिंग पॉइंट्स

2. फिल सॉल्ट (इंग्लैंड) – 834

3. जोस बटलर (इंग्लैंड) – 769

4. तिलक वर्मा (भारत) – 766

5. पथुम निसांका (श्रीलंका) – 759

6. सूर्यकुमार यादव (भारत) – 728

7. साहिबजादा फरहान (पाकिस्तान) – 715

8. ट्रेविस हेड (ऑस्ट्रेलिया) – 692

9. टिम सैफर्ट (न्यूजीलैंड) – 683

10. मिचेल मार्श (ऑस्ट्रेलिया) – 663

वर्ल्ड कप से पहले भारत के लिए अच्छा संकेत

T20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले ICC रैंकिंग में भारतीय बल्लेबाजों की मजबूत मौजूदगी टीम इंडिया के लिए सकारात्मक संकेत है। अभिषेक शर्मा का टॉप पर रहना, सूर्यकुमार यादव का फॉर्म में लौटना और ईशान किशन की तेज रफ्तार प्रगति यह दिखाती है कि भारत वर्ल्ड कप में एक बेहद मजबूत बल्लेबाजी यूनिट के साथ उतरेगा।

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Neetish Kumar Mishra Sports Digest Hindi में Editor के रूप में कार्यरत हैं और खेल पत्रकारिता में गहरा अनुभव रखते हैं। क्रिकेट, टेनिस, फुटबॉल और अन्य खेलों की बारीकियों पर उनकी पकड़ बेहद मजबूत है। नीतिश कुमार मिश्र अपने पेशेवर लेखन के जरिए पाठकों को न सिर्फ सटीक खबरें, बल्कि गहन विश्लेषण के माध्यम से खेलों को और करीब से समझने का मौका भी देते हैं।

Leave A Reply

Exit mobile version