Saturday, February 7

Full Schedule of T20 World Cup 2026 Matches at Wankhede Stadium Mumbai: मुंबई का वानखेड़े स्टेडियम भारत के सबसे प्रतिष्ठित क्रिकेट स्टेडियमों में से एक है। यह सिर्फ खेलने की जगह नहीं है, बल्कि भारत में खेल के लिए जीत, जुनून और इतिहास का एक प्रतीक भी है। तो चलिए जानते हैं कि इस ग्राउंड में टी20 वर्ल्ड कप 2026 में कब-कब और कितने मैच खेले जाने हैं।

वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई का इतिहास

Full Schedule Of T20 World Cup Matches At Wankhede Stadium
Full Schedule Of T20 World Cup Matches At Wankhede Stadium

इस स्टेडियम को क्रिकेट क्लब ऑफ़ इंडिया और और मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन में ब्रेबॉर्न स्टेडियम में मैच में टिकट न मिलने को लेकर हुई लड़ाई के बाद बनवाया गया था। इस ग्राउंड को लगभग 13 महीनों के अंदर 1975 में बनवाकर तैयार कर दिया गया था। यहाँ पर दर्शकों के बैठने की क्षमता लगभग 33,000 के आसपास है।

वानखेड़े स्टेडियम इंटरनेशनल के कई यादगार मैचों का गवाह भी रहा है। पिछले कुछ सालों में यहाँ कई बड़े अन्तर्राष्ट्रीय मुकाबले खेले गए हैं। यहाँ पर ही साल 2011 का वर्ल्ड कप फाइनल खेला गया था जिसमें एमएस धोनी ने छक्का मारकर टीम इंडिया को 28 सालों के बाद वर्ल्ड चैंपियन बनाया था।

वानखेड़े स्टेडियम में टी20 इंटरनेशनल में रिकॉर्ड

वानखेड़े स्टेडियम पर अब तक 9 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले गए हैं जिसमें 5 मुकाबले चेस करने वाली टीम ने और 4 मैच टोटल डिफेंड करने वाली टीम ने जीत दर्ज की हैं।

टीम इंडिया के लिए वानखेड़े स्टेडियम स्टेडियम हमेशा से एक मजबूत गढ़ रहा है। भारतीय टीम ने इस मैदान पर अब तक कुल 6 मुकाबले खेले हैं, जिसमें से 4 में जीत हासिल की और 2 में हार का सामना करना पड़ा है।

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई में खेले जाने वाले मुकाबले

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कुल 8 मुकाबले खेले जाएंगे। इस बार वानखेड़े स्टेडियम में पहला मुकाबला 07 फरवरी को होस्ट इंडिया और यूएसए के बीच खेला जाएगा, जबकि अंतिम मैच दूसरा सेमीफाइनल 5 मार्च को खेला जायेगा।

अब, यहाँ पर हम आपको टी20 वर्ल्ड कप 2026 में वानखेड़े स्टेडियम में खेले जाने वाले सभी मैचों का पूरा शेड्यूल बताने जा रहे हैं।

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई में खेले जाने वाले सभी मैचों का पूरा शेड्यूल

07 फरवरी 2026 (ग्रुप A), शाम 07:00 बजे – इंडिया बनाम यूएसए

08 फरवरी 2026 (ग्रुप C), दोपहर 03:00 बजे – इंग्लैंड बनाम नेपाल

11 फरवरी 2026 (ग्रुप C), शाम 07:00 बजे – इंग्लैंड बनाम वेस्टइंडीज

12 फरवरी 2026 (ग्रुप C), दोपहर 03:00 बजे – नेपाल बनाम इटली

15 फरवरी 2026 (ग्रुप C), सुबह 11:00 बजे – वेस्टइंडीज बनाम नेपाल

17 फरवरी 2026 (ग्रुप C), शाम 07:00 बजे – स्कॉटलैंड बनाम नेपाल

23 फरवरी 2026 (Super 8), शाम 07:00 बजे – वेस्टइंडीज बनाम ऑस्ट्रेलिया

05 फरवरी 2026 (SemiFinal 2), शाम 07:00 बजे

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version