Thursday, February 26

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में इस समय सुपर 8 के मुकाबले खेले जा रहे हैं। इसी बीच ICC ने नई T20I रैंकिंग जारी की है, जिसमें कई बड़े बदलाव देखने को मिले हैं।

कुछ गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन के दम पर लंबी छलांग लगाई है, जबकि भारत के स्पिनर ने अपनी नंबर-1 की जगह बरकरार रखी है। तो चलिए जानते हैं कि अब टी20 रैंकिंग में कौन सा खिलाड़ी ऊपर आये हैं और किनको नुक्सान हुआ हैं।

नंबर 1 पर बरक़रार हैं वरुण

भारत के स्पिनर वरुण चक्रवर्ती अभी भी टी20 इंटरनेशनल में गेंदबाजों की रैंकिंग में पहले स्थान पर बने हुए हैं। साउथ अफ्रीका के खिलाफ मैच में वह थोड़े महंगे साबित हुए, लेकिन फिर भी उनकी टॉप पोजिशन पर कोई असर नहीं पड़ा। वो 790 रेटिंग पॉइंट के साथ टॉप पर बने हुए हैं।

इस बार की रैंकिंग में सबसे ज्यादा फायदा साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज कोर्बिन बोस्च को हुआ है। उन्होंने यूएई के खिलाफ तीन विकेट लिए और फिर भारत के खिलाफ सिर्फ 12 रन देकर 2 विकेट हासिल किए। इसी शानदार प्रदर्शन की वजह से वह 21 स्थान की छलांग लगाकर सीधे तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं।

राशिद भी अपनी जगह पर बने रहने में हुए सफल

दूसरे स्थान पर अफगानिस्तान के राशिद खान बने हुए हैं। इंग्लैंड के आदिल राशिद चौथे नंबर पर हैं। पाकिस्तान के अबरार अहमद को दो स्थान का नुकसान हुआ है और अब वह पांचवें नंबर पर आ गए हैं। ऑस्ट्रेलिया के एडम ज़ेम्पा दो पायदान ऊपर चढ़कर छठे स्थान पर पहुंच गए हैं।

आठवे नंबर पर पहुंचे बुमराह

वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज मैथ्यू फोर्ड ने 23 स्थान की बड़ी छलांग लगाकर सातवां नंबर हासिल किया है। भारत के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुम्रह भी सात स्थान ऊपर उछालकर आठवें नंबर पर पहुंच गए हैं।

जैसे-जैसे टी20 वर्ल्ड कप आगे बढ़ रहा है, वैसे-वैसे खिलाड़ियों की रैंकिंग में बदलाव भी तेज हो रहे हैं। अब आने वाले मैचों के बाद रैंकिंग में और भी बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

आकाश अवस्थी स्पोर्ट्स डाइजेस्ट हिंदी में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में दो वर्षों का अनुभव रखते हैं। इससे पहले वे इंडिया न्यूज़ और स्पोर्ट्सविकी जैसे प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम कर चुके हैं। क्रिकेट, कबड्डी और अन्य खेलों की बारीकियों को गहराई से समझना और उन्हें आसान व रोचक अंदाज में पाठकों तक पहुंचाना उनकी खासियत है। खेल जगत के साथ साथ पॉलिटिक्स की हर हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है।

Leave A Reply

Exit mobile version