Tuesday, February 17

लीजेंड्स लीग क्रिकेट 2024 (Legends League Cricket 2024) के तीसरे मुकाबले में मोर्ने वान विक की शतकीय पारी के दम पर गुजरात ग्रेट्स ने टॉयम हैदराबाद को 8 विकेट से हरा दिया है। इस मुकाबले में सुरेश रैना (Suresh Raina) की कप्तानी वाली टीम टोयम हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 172 रन बनाए थे। वहीं इस लक्ष्य को गुजरात की टीम ने दो विकेट खोकर हासिल कर लिया।

Suresh Raina
image source : X

इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए हैदराबाद की टीम ने 7 विकेट पर 172 रन बनाए थे। इस तरह से उन्होंने गुजरात की टीम को बनाने के लिए 173 रनों का लक्ष्य दिया था। वहीं इस लक्ष्य को गुजरात की टीम ने खेल के आखिरी ओवर में अपने दो विकेट खोकर ही हासिल कर लिया था।

Legends League Cricket 2024 के तीसरे मैच में रैना ने खेली तूफानी पारी :-

इस मुकाबले में हैदराबाद के लिए बल्लेबाज चाडविक वॉल्टन और जॉर्ज वर्कर ने पारी की शुरुआत की थी। इस मुकाबले में हैदराबाद का 19 रन के स्कोर पर पहला विकेट गिरा। हैदराबाद का पहला विकेट जॉर्ज वर्कर के रूप में गिरा। उन्होंने इस मुकाबले में 8 गेंदों पर 13 रन बनाए। उनके अलावा चाडविक वॉल्टन ने भी 12 गेंदों पर 17 रन ही बनाए।

Toyam Hyderabad
image source : X

वॉल्टन को इस मुकाबले में लियाम प्लंकेट ने आउट किया। तभी तो एक समय पर हैदराबाद की टीम का स्कोर 4.2 ओवर में 36/3 था। इसके बाद फिर टीम के लिए कप्तान सुरेश रैना (Suresh Raina) और रिकी क्लार्क ने चौथे विकेट के लिए 46 रन जोड़े। इस मुकाबले में हैदराबाद टीम के कप्तान रैना ने 27 गेंदों में 44 रन की तूफानी पारी खेली। जबकि बल्लेबाज रिकी क्लार्क ने भी 17 गेंदों में 15 रन की पारी खेली थी।

Morne van Wyk
image source : X

वहीं इसके बाद पारी के अंतिम ओवर्स में बल्लेबाज पीटर ट्रेगो ने 25 गेंदों में 36 रन बनाकर अपनी टीम हैदराबाद को 172 रनों के स्कोर तक पहुंचाया। इसके अलावा गुजरात ग्रेट्स टीम के लिए गेंदबाज लियाम प्लंकेट ने दो बल्लेबाजों को आउट किया। उनके अलावा मनन शर्मा और सीकुगे प्रसन्ना ने भी दो – दो विकेट लिए। जबकि गेंदबाज शैनन गेब्रियल ने भी एक विकेट लिया।

नहीं चला शिखर धवन का बल्ला :-

Legends League Cricket 2024 के तीसरे मुकाबले में हैदराबाद की टीम के द्वारा दिए गए इन 173 रनों के लक्ष्य को बनाने के लिए जब गुजरात की टीम आई तो टीम की शुरुआत काफी अच्छी रही थी। इस मुकाबले में गुजरात की टीम के लिए बल्लेबाज मोर्ने वान विक और कप्तान शिखर धवन ने पारी की शुरुआत की। इन दोनों बल्लेबाजों ने अपनी टीम के लिए 83 रनों की साझेदारी निभाई। इस (Legends League 2024) मुकाबले में धवन ने 20 गेंदों में 21 रन बनाए। उनको गुरकीरत सिंह मान ने आउट किया था।

Shikhar Dhawan
image source : X

उनके आउट होने के बाद लेंडल सिमंस ने शानदार तरीके से मोर्ने वान विक का साथ दिया। इन दोनों बल्लेबाजों ने दूसरे विकेट के लिए 63 रन जोड़े। सिमंस ने इस मुकाबले में 20 रनों की पारी खेली। इसके अलावा मोर्ने वान विक ने इस मुकाबले में शानदार शतकीय पारी खेली। उन्होंने इस मुकाबले में 69 गेंदों में 116 नाबाद रन बनाए। उनके अलावा बल्लेबाज यशपाल सिंह भी 11 गेंदों में 13* रन बनाकर नाबाद रहे। जबकि हैदराबाद के लिए गेंदबाज इसुरु उदाना और गुरकीरत सिंह मान को एक – एक विकेट मिला।

ये भी पढ़ें: तीसरे वनडे में साउथ अफ्रीका ने अफगानिस्तान को 7 विकेट से रौंदा, सीरीज में क्लीन स्वीप से खुद को बचाया

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version