Sunday, February 1

एश्टन टर्नर ने BBL 2025-26 में सिडनी थंडर्स के खिलाफ 41 गेंदों पर 99* रन बनाए और बिग बैश इतिहास में 99 के निजी स्कोर पर नॉट आउट रहने वाले चौथे बल्लेबाज बन गए।

बिग बैश लीग (BBL) हमेशा से अपने ताबड़तोड़ खेल, बड़े छक्कों और रोमांचक मुकाबलों के लिए जानी जाती है। इस टूर्नामेंट में कई बल्लेबाज शतक के पास पहुंचकर नॉट आउट रहे हैं, लेकिन 99 के निजी स्कोर पर नाबाद रह जाना बेहद अनोखा रिकॉर्ड माना जाता है।

बता दें कि, BBL इतिहास में अब तक कुल पांच बल्लेबाज 99 रन की संख्या के निजी स्कोर तक पहुंचे हैं, जिनमें चार नॉट आउट रहे हैं और एक बल्लेबाज मार्कस स्टोइनिस 99 रन पर आउट हो चुके हैं। अब आइए बिग बैश लीग (BBL) इतिहास में 99 के निजी स्कोर पर नॉट आउट रहने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट जानते हैं।

ये है बिग बैश लीग (BBL) इतिहास में 99 के निजी स्कोर पर नॉट आउट रहने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट

1. शॉन मार्श – 99* रन, मेलबर्न, 22 दिसंबर 2011

शॉन मार्श ने बिग बैश लीग 2011 में पर्थ स्कॉर्चर्स की ओर से खेलते हुए मेलबर्न रेनेगेड्स के खिलाफ 52 गेंदों में 99* रन बनाए और नाबाद लौटे। उनकी पारी में 9 चौके और 5 छक्के शामिल थे।

उस मुकाबले में रेनेगेड्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 188/7 का स्कोर बनाया था और पर्थ स्कॉर्चर्स ने 4 गेंद शेष रहते हुए इस मैच को जीत लिया था। मार्श पूरे मैच में शुरुआत से अंत तक टिके रहे और टीम की जीत के लिए मजबूत आधार तैयार किया था और प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए थे।

2. जोश फिलिपी – 99* रन, मेलबर्न, 15 दिसंबर 2021

जोश फिलिपी ने बिग बैश लीग 2021-22 में सिडनी सिक्सर्स की ओर से खेलते हुए मेलबर्न स्टार्स के खिलाफ 61 गेंदों पर 99* रन बनाए थे। उनकी पारी में 11 चौके और 2 छक्के शामिल थे। 178 रनों के लक्ष्य का पीछा करने के लिए ओपनर के रूप में उतरे फिलिपी पूरे मैच में शांत और संयमित दिखाई दिए और शानदार पारी खेलकर अपनी टीम को 2 गेंद शेष रहते हुए 7 विकेट से जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी। उस मुकाबले में उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया था।

3. कॉलिन मुनरो – 99* रन, ब्रिसबेन, 7 दिसंबर 2023

कीवी बल्लेबाज कॉलिन मुनरो ने बिग बैश लीग 2023-24 के पहले ही मैच में ब्रिसबेन हीट की ओर से खेलते हुए मेलबर्न स्टार्स के खिलाफ 61 गेंदों पर 99* रन की धमाकेदार पारी खेली थी। उनकी पारी में 9 चौके और 5 छक्के शामिल थे। उस मुकाबले में हीट ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 214/3 का स्कोर बनाया था और स्टार्स को मात्र 111 रनों पर ऑलआउट कर दिया था। इस मुकाबले में मुनरो को प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया था।

4. एश्टन टर्नर – 99* रन, सिडनी, 30 दिसंबर 2025

ऑस्ट्रेलिया के 32 वर्षीय अनुभवी बल्लेबाज और पर्थ स्कॉर्चर्स के कप्तान एश्टन टर्नर बिग बैश लीग में चौथे ऐसे बल्लेबाज बने, जिन्होंने 99 रन पर नाबाद रहते हुए मैच समाप्त किया। 2025-26 के 16वें मैच में उन्होंने सिडनी थंडर्स के खिलाफ सिर्फ 41 गेंदों में 99* रन बनाए और 8 चौकों के साथ 8 शानदार छक्के भी जड़े।

इस मैच में उनकी टीम की ओर से उनके अलावा कोई भी बल्लेबाज 28 रन से ज्यादा नहीं बना सका, लेकिन टर्नर की धमाकेदार पारी के चलते स्कॉर्चर्स ने 202/8 के स्कोर पर पारी समाप्त की और थंडर्स के सामने 203 रनों का बड़ा लक्ष्य रखा।

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Neetish Kumar Mishra Sports Digest Hindi में Editor के रूप में कार्यरत हैं और खेल पत्रकारिता में गहरा अनुभव रखते हैं। क्रिकेट, टेनिस, फुटबॉल और अन्य खेलों की बारीकियों पर उनकी पकड़ बेहद मजबूत है। नीतिश कुमार मिश्र अपने पेशेवर लेखन के जरिए पाठकों को न सिर्फ सटीक खबरें, बल्कि गहन विश्लेषण के माध्यम से खेलों को और करीब से समझने का मौका भी देते हैं।

Leave A Reply

Exit mobile version