Lord’s Test : इंग्लैंड की क्रिकेट टीम के बॉलिंग ऑलराउंडर गस एटकिंसन ने लॉर्ड्स (Lord’s Test) के मैदान पर टेस्ट में शतक जड़ दिया है। वहीं उनके नाम पर लॉर्ड्स के मैदान पर ही टेस्ट में 10 विकेट भी हैं। ऐसा करने वाले वह अब छठे खिलाड़ी बने है। लॉर्ड्स के मैदान को क्रिकेट का मक्का भी कहा जाता है। तभी तो यहां पर शतक बनाने के साथ ही पारी में 5 विकेट लेना भी काफी खास होता है।

जो भी खिलाड़ी यहां पर ऐसा करता है तो उसको यहां के ऑनर बोर्ड पर जगह मिल जाती है। तभी तो श्रीलंका के खिलाफ लॉर्ड्स (Lord’s Test) में खेले जा रहे टेस्ट सीरीज के दूसरे मैच में इंग्लैंड के तेज गेंदबाज गस एटकिंसन ने शतक जड़ दिया है। इस मुकाबले में उन्होंने केवल 115 गेंद पर 118 रनों की पारी खेली है। वहीं लॉर्ड्स के इसी मैदान पर जुलाई में गस एटकिंसन ने अपना टेस्ट डेब्यू किया था।

तब उस समय वेस्टइंडीज के खिलाफ उस मुकाबले में खेलते हुए एटकिंसन ने कुल 12 विकेट लिए थे। लेकिन अब श्रीलंका के खिलाफ खेलते हुए उन्होंने इसी मैदान पर अब शतक जड़ दिया है। तभी तो इस मैदान पर शतक लगाने के साथ ही टेस्ट में 10 विकेट लेने वाले छठे खिलाड़ी हैं। आइए हम आपको उनसे पहले ऐसा करने वाले 5 खिलाड़ियों के नाम बताते हैं।
Lord’s Test गुब्बी एलन :- इंग्लैंड :-

गुब्बी एलन इंग्लैंड के क्रिकेट खिलाड़ी थे। इंग्लैंड के यह खिलाड़ी तब लॉर्ड्स (Lord’s Test) के मैदान पर टेस्ट में शतक लगाने के साथ ही 10 विकेट लेने वाले पहले खिलाड़ी बने थे। उन्होंने यह कारनामा साल 1931 में न्यूजीलैंड के खिलाफ इस मैदान पर 122 रनों की पारी खेली थी। फिर इसके बाद साल 1936 में भारत के खिलाफ इसी मैदान पर 10 विकेट लिए थे।
Lord’s Test कीथ मिलर :– ऑस्ट्रेलिया :-

कीथ मिलर एक ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ी थे। ऑस्ट्रेलिया के क्रिकेट खिलाड़ी कीथ मिलर भी लॉर्ड्स (Lord’s Test) के मैदान पर यह कारनामा कर चुके है। कीथ मिलर ने साल 1953 में इंग्लैंड के खिलाफ यहां पर 109 रनों की पारी खेली थी। इसके बाद फिर तीन साल बाद इसी मैदान पर इंग्लैंड दौरे पर मिलर ने 10 बल्लेबाजों को आउट किया था।
Lord’s Test इयान बॉथम :- इंग्लैंड :-

इयान बॉथम का नाम इंग्लैंड के महान ऑलराउंडर में लिया जाता है। तभी तो इंग्लैंड के इस महान ऑलराउंडर इयान बॉथम ने साल 1978 में पाकिस्तान के खिलाफ लॉर्ड्स (Lord’s Test) के मैदान पर खेलते हुए 108 रन बनाए थे। इसके बाद फिर इसी साल में उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट में इसी मैदान पर 11 बल्लेबाजों को आउट किया था।
Lord’s Test स्टुअर्ट ब्रॉड :- इंग्लैंड :-

स्टुअर्ट ब्रॉड का नाम भी इंग्लैंड के दिग्गज तेज गेंदबाजों में आता है। तभी तो इंग्लैंड के इस दिग्गज तेन गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड ने अपने टेस्ट करियर का एकमात्र शतक लॉर्ड्स (Lord’s Test) पर ही लगाया था। उन्होंने यह कारनामा साल 2010 में लॉर्ड्स के मैदान पर पाकिस्तान के खिलाफ 169 रन बनाए थे। इसके बाद फिर उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ साल 2012 में इसी मैदान पर खेलते हुए टेस्ट में कुल 12 विकेट अपने नाम किए थे।
Lord’s Test क्रिस वोक्स :- इंग्लैंड :-

क्रिस वोक्स का नाम भी इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर में लिया जाता है। तभी तो भारत के खिलाफ खेलते हुए साल 2018 में टेस्ट मैच में क्रिस वोक्स ने इस मैदान पर 137 रनों की नाबाद पारी खेली थी। इससे पहले उन्होंने साल 2016 में पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट में इसी मैदान पर 11 विकेट लिए थे। क्यूंकि टेस्ट मैच में क्रिस वोक्स ने एक ही शतक लगाया है और एक ही बार 10 विकेट लिए हैं।
ये भी पढ़ें: प्रीति पाल ने रचा इतिहास, भारत को पैरालंपिक में पहली बार एथलेटिक्स के ट्रैक इवेंट में जीता मेडल







