Wednesday, June 10

भारत के पूर्व मुख्य कोच राहुल द्रविड़ (Rahul Dravid) के बेटे और युवा ऑलराउंडर समित द्रविड़ (Samit Dravid) को पहली बार भारत की अंडर-19 टीम में चुना गया है। वह ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 के खिलाफ सितंबर-अक्टूबर में घरेलू सरजमीं पर अलग-अलग फॉर्मेट में खेली जाने वाली सीरीज के लिए भारतीय अंडर-19 टीम (India U19 Cricket Team) का हिस्सा होंगे।

Rahul Dravid Son Samit Dravid Selected in India Under-19 Team For The First Time
Samit Dravid

बता दें कि, भारत को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू सरजमीं पर 3 मैचों की यूथ वनडे और 2 मैचों की यूथ टेस्ट सीरीज खेलनी है। जहाँ एक ओर उत्तर प्रदेश के मध्यक्रम बल्लेबाज मोहम्मद अमान को भारतीय अंडर-19 यूथ वनडे टीम का कप्तान नियुक्त किया गया है, तो वहीं दूसरी ओर मध्य प्रदेश के सोहम पटवर्धन यूथ टेस्ट (4 दिवसीय) मैचों में टीम का नेतृत्व करेंगे।

महाराजा टी20 ट्रॉफी 2024 में पहली बार सीनियर टी20 में खेलते दिखे थे Samit Dravid

Rahul Dravid Son Samit Dravid Selected in India Under-19 Team For The First Time
Samit Dravid

पूर्व भारतीय कप्तान और मुख्य कोच राहुल द्रविड़ (Rahul Dravid) के बेटे समित ने हाल ही में कर्नाटक में महाराजा टी20 ट्रॉफी के दौरान सीनियर पुरुष टी20 क्रिकेट में डेब्यू किया। वह उस टूर्नामेंट में करुण नायर की कप्तानी वाली मैसूर वारियर्स टीम का हिस्सा हैं।

समित ने अपने डेब्यू सीजन में मध्य क्रम में बल्लेबाजी करते हुए अब तक सात पारियों में 114 की स्ट्राइक रेट से 82 रन बनाए। हालांकि, उन्हें अभी तक अपनी मध्यम गति की गेंदबाजी करने का मौका नहीं मिला है। बता दें कि, जिस दिन जूनियर सलेक्टर्स ने भारत की अंडर-19 टीम की घोषणा की, उस दिन मैसूर वारियर्स को टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में खेलना था।

Rahul Dravid Son Samit Dravid Selected in India Under-19 Team For The First Time
Rahul Dravid Son Samit Dravid Selected in India Under-19 Team For The First Time

इसके अलावा, 18 वर्षीय द्रविड़ ने इस साल की शुरुआत में कर्नाटक को कूच बिहार ट्रॉफी, जो अंडर-19 क्रिकेटरों के लिए चार दिवसीय प्रारूप टूर्नामेंट है, में खिताबी जीत दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उन्होंने उस टूर्नामेंट में 8 मैचों में 362 रन बनाए थे और 16 विकेट चटकाए थे, जिसमें मुंबई के खिलाफ फाइनल में दो विकेट भी शामिल हैं।

ऐसा है भारत अंडर-19 बनाम ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 का शेड्यूल

भारतीय अंडर-19 टीम को घरेलू सरजमीं पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पुद्दुचेरी में 3 मैचों की यूथ वनडे सीरीज और चेन्नई में दो मैचों की यूथ टेस्ट सीरीज खेलनी है। यूथ वनडे सीरीज का पहला मैच 21 सितंबर को, दूसरा मैच 23 सितंबर को और तीसरा मैच 26 सितंबर को खेलना है। इसके अलावा, यूथ टेस्ट सीरीज का पहला मैच 30 सितंबर से और दूसरा यूथ टेस्ट और 4 अक्टूबर से खेला जाएगा।

ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 के खिलाफ यूथ वनडे और यूथ टेस्ट सीरीज के लिए भारत अंडर-19 की टीम

रुद्र पटेल (उपकप्तान)(जीसीए), साहिल पारख (एमएएचसीए), कार्तिकेय केपी (केएससीए), मोहम्मद अमान (कप्तान) (यूपीसीए), किरण चोरमले (एमएएचसीए), अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर) (एमसीए), हरवंश सिंह पंगलिया (विकेटकीपर) (एससीए), समित द्रविड़ (केएससीए), युधाजीत गुहा (सीएबी), समर्थ एन (केएससीए), निखिल कुमार (यूटीसीए), चेतन शर्मा (आरसीए), हार्दिक राज (केएससीए), रोहित राजावत (एमपीसीए), मोहम्मद एनान ( केसीए)।

Share.

Neetish Kumar Mishra Sports Digest Hindi में Editor के रूप में कार्यरत हैं और खेल पत्रकारिता में गहरा अनुभव रखते हैं। क्रिकेट, कबड्डी, टेनिस, फुटबॉल और अन्य खेलों की बारीकियों पर इनकी पकड़ बेहद मजबूत है।

Leave A Reply

Exit mobile version