LSG vs MI, IPL 2024 : आज आईपीएल 2024 का 48वां मैच लखनऊ सुपर जायंट्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जायेगा। यह मैच लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला जायेगा। दोनों ही टीमें लखनऊ के इकाना स्टेडियम में एक – दूसरे के आमने – सामने होंगी। अगर हम लखनऊ की टीम की बात करे तो अब तक लखनऊ ने 9 मैच में से 5 मैच जीतकर पॉइंट टेबल में इस समय पांचवें स्थान पर काबिज है।
अब अगर हम मुंबई इंडियंस की बात करे तो मुंबई इंडियंस का अब तक का प्रदर्शन काफी ख़राब रहा है। मुंबई ने अब तक कुल 9 मैच खेले है। इन 9 मैचों में से केवल 3 मैच ही जीते है। मुंबई के अब तक 6 पॉइंट के साथ पॉइंट टेबल में अब 9 वें स्थान पर है। इस वक़्त ये दोनों ही टीमें टॉप 4 से बाहर चल रही है।
लखनऊ सुपर जाइंट्स की टीम अब भी प्लेऑफ में पहुँच सकती है। लेकिन मुंबई के लिए पालय ऑफ में पहुंचना काफी कठिन है। अब दोनों ही टीम के लिए आज का मैच जीतना काफी जरुरी है। तो आइये जानते है की आज लखनऊ की पिच पर बल्लेबाज चलेंगे या गेंदबाज ?
लखनऊ सुपर जायंट्स और मुंबई इंडियंस के अब तक के हेड टू हेड मुकाबलों की बात करे तो लखनऊ का पलड़ा भारी रहा है। इन दोनों ही टीमों के बीच अब तक 4 मुकाबले खेले गए है। जिनमें से 3 मुकाबलों में लखनऊ ने बाजी मरी है , जबकि 1 मुकाबला मुंबई इंडियंस के नाम रहा है।
ये दोनों टीमें जब भी एक – दूसरे के सामने खेली है तो कभी भी इन दोनों टीमों ने ही 200 से ज्यादा का आंकड़ा भी पार नहीं किया है। मुंबई इंडियंस ने लखनऊ के खिलाफ खेलते हुए अपना सर्वाधिक स्कोर 199 रन बनाया है। वहीं लखनऊ ने मुंबई के खिलाफ खेलते हुए अपना सर्वाधिक स्कोर 182 रन ही बनाया है।
अगर हम लखनऊ के इकाना स्टेडियम की पिच की बात करें तो इस पिच पर बल्लेबाजों को रन बनाना इतना आसान नहीं रहा है। क्यूंकि यह पिच गेंदबाजों के लिए काफी अनुकूल मानी जाती है। इस पीछ पर ज्यादातर मैच लो स्कोरिंग मैच ही देखने को मिलते है। क्यूंकि यहाँ पर इस पिच पर बल्लेबाज ज्यादातर संघर्ष करते हुए दिखाई देते है। इस पिच पर पेसर्स और स्पिनर दोनों ही गेंदबाजों को काफी मदद मिलती है। विकेट लेने के मामले में तेज गेंदबाज इस पिच पर ज्यादा विकेट लेते है।
LSG vs MI संभावित प्लेइंग 11:-
लखनऊ सुपर जायंट्स संभावित प्लेइंग 11:- केएल राहुल (कप्तान, विकेटकीपर)
क्विंटन डी कॉक
निकोलस पूरन
आयुष बदोनी
क्रुणाल पंड्या
मैट हेनरी
रवि बिश्नोई
मोहसिन खान
यश ठाकुर
मार्कस स्टोइनिस
दीपक हुडा
मुंबई इंडियंस संभावित प्लेइंग 11:- रोहित शर्मा
पीयूष चावला
जसप्रित बुमरा
नुवान तुषारा
सूर्यकुमार यादव
ईशान किशन (विकेटकीपर)
तिलक वर्मा
नेहल वढेरा
हार्दिक पंड्या(कप्तान)
टिम डेविड
मोहम्मद नबी
ये भी पढ़ें: अंडरटेकर ने किया रियाद सीजन कप में ट्रॉफी का उद्घाटन, वीडियो हो रहा है वायरल







